{"_id":"8853bc84973a23062edb429bf873a3ae","slug":"two-student-died-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक समेत खाई में गिरे दो छात्रों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक समेत खाई में गिरे दो छात्रों की मौत
अमर उजाला, विकासनगर
Updated Sat, 08 Feb 2014 06:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर बाइक के खाई में गिरने से दो छात्रों की मौत हो गई। पुलिस ने सीएचसी विकासनगर में देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन
छात्रों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों छात्र ग्राफिक ऐरा यूनिवर्सिटी से बीटेक कर रहे थे।
चकराता गए थे घूमने
जानकारी के अनुसार ग्राफिक ऐरा के छह छात्र दो बाइकों से चकराता घूमने गए थे। एक बाइक पर अनमोल शर्मा पुत्र अनिल शर्मा निवासी टीचर्स कालोनी काशीपुर (ऊधमसिंह नगर), कौशल भट्ट पुत्र प्रेम बल्लभ निवासी बाजपुर (ऊधमसिंह नगर) और अभिषेक नेगी पुत्र एसएस नेगी निवासी नेपाली फार्म रायवाला (देहरादून) सवार थे।
विज्ञापन
बाइक पर नियंत्रण खोने से हादसा
सभी छात्र बृहस्पतिवार देर शाम विकासनगर से चकराता की ओर जा रहे थे। एक बाइक को अनमोल चला रहा था। चापनू बैंड के समीप अनमोल बाइक से नियंत्रण खो बैठा और बाइक करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
पढ़ें, हैंडसम दिखने के चक्कर में कहीं बन ना जाएं नपुंसक
संयोग से अनमोल को मामूली चोटें आई। उसने खाई से निकलकर दूसरी बाइक से चल रहे अन्य साथियों को मोबाइल पर दुर्घटना की जानकारी दी।
12 घंटे बाद मिला शव
सीओ एसपी सिंह की अगुवाई में देर रात तक खाई में गिरे कौशल और अभिषेक की खोजबीन के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया लेकिन मौसम खराब होने के कारण सफलता नहीं मिली।
पढ़ें, केदारनाथ के रावल का भी रहा है विवादों से नाता
हादसे के करीब 12 घंटे बाद कौशल भट्ट और अभिषेक नेगी के शव खाई से बरामद हुए। थानाध्यक्ष कालसी अशोक त्यागी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।