{"_id":"68b60ad701dac7e97803fc06","slug":"two-storey-house-collapsed-due-to-landslide-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-778331-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: भू-धंसाव से गिरा दो मंजिला मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: भू-धंसाव से गिरा दो मंजिला मकान
Tue, 02 Sep 2025 02:36 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Tue, 02 Sep 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के कितरोली गांव में भू-धंसाव होने से दो मंजिला मकान भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि घटना के समय मकान में परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय पटवारी ने मकान का निरीक्षण करके रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजने की बात कही है।
बीती रात क्षेत्र में हुई भारी बारिश के बाद ग्राम कितरोली निवासी हरिया पुत्र मंगशिरू का दो मंजिला मकान गिर गया। मकान गिरने की आवाज सुनकर परिजन व अन्य ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हुए और उन्होंने मलबे में दबे सामान को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दी। पीड़ित हरिया ने बताया कि मकान के नीचे हो रहे भू-धंसाव के कारण वह रात के समय अपने परिवार के साथ पास ही स्थित दूसरे मकान में चला गया था। मकान गिरने से उसमें रखा दैनिक जरूरत का सारा सामान नष्ट हो गया है। क्षेत्रीय पटवारी अनिल सिंह चौहान ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त मकान का मौका मुआयना किया। उन्होंने बताया कि नुकसान की रिपोर्ट बनाकर तहसील प्रशासन को भेजी जा रही है।