{"_id":"64a47fdb54e7beb243013b34","slug":"two-smugglers-including-former-chief-arrested-with-152-grams-of-heroin-dehradun-news-c-5-drn1037-192268-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: 152 ग्राम हेरोइन के साथ पूर्व प्रधान समेत दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: 152 ग्राम हेरोइन के साथ पूर्व प्रधान समेत दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस ने हेरोइन के साथ सहारनपुर के एक गांव के पूर्व प्रधान समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 152 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। दोनों आरोपी पहले भी अलग-अलग अपराधों में जेल जा चुके हैं। अब उन्हें देहरादून न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में सहसपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कुछ लोग नशा तस्करी के लिए आ सकते हैं। इस सूचना पर लांघा तिराहे के पास एक बिना नंबर की कार को रोका गया। इसमें दो लोग सवार थे, जिनकी तलाशी लेने पर उनके पास से 152 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम राशिद अली निवासी ग्राम पठानपुरा, बेहट, सहारनपुर और जावेद निवासी ग्राम घघरौली, बेहट सहारनपुर बताए।
इनमें राशिद अली पठानपुरा गांव का प्रधान रह चुका है। वह 2018 में दुष्कर्म के मामले में जेल गया था। जबकि, सहारनपुर के चिलकाना थाना पुलिस ने जावेद को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि हेरोइन उन्होंने सहारनपुर से खरीदी थी और इसे सेलाकुई में बेचने जा रहे थे। इनके आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही सहसपुर पुलिस ने एक रोडवेज बस चालक को किशोरी के साथ 500 ग्राम से अधिक हेरोइन की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। यह हेरोइन बरेली से लाई गई थी।