फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two smugglers arrested with 42 sleepers of cedar

देवदार के 42 स्लीपर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Mon, 03 Feb 2020 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested with 42 sleepers of cedar
कोतवाली पुलिस ने देवदार के 42 स्लीपर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल हो रहे मैक्स पिकअप वाहन को भी सीज किया है। वहीं, जब्त की गई लकड़ी की कीमत करीब ढाई लाख रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बीते शनिवार की शाम को पुलिस बदामावाला रोड स्थित चाय बागान के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस को एक पिकअप वाहन आता दिखाई दिया। वाहन में दो लोग सवार थे। वाहन चालक पुलिस को देख गाड़ी को बैक कर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर पुलिस को वाहन से लकड़ी बरामद हुई। वाहन में सवार दोनों लोग लकड़ी से संबंधित कागजात नहीं दिखा सकें। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लकड़ी को वाहन समेत सीज कर दिया।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान विक्रम सिंह पुत्र जीवन सिंह निवासी ग्राम छटऊ खत सैला चकराता और जितेंद्र पुत्र दासी राम निवासी क्वारना खत बमटाड़ थाना चकराता के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह चकराता वन प्रभाग क्षेत्र के जंगल से लकड़ी को काटकर बेचने के लिए विकासनगर ला रहे थे। कोतवाल प्रदीप बिष्ट ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed