फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two sisters done fraud with mother gold earring for abscond

मां के सोने के झुमके बेचने सुनार के यहां पहुंची दो नाबालिग बहने, पूरी सच्चाई जान सब रह गए सन्न

Mon, 04 Feb 2019 09:59 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बागेश्वर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बागेश्वर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 04 Feb 2019 09:59 AM IST
विज्ञापन
Two sisters done fraud with mother gold earring for abscond
- फोटो : Demo pic

उत्तराखंड में बागेश्वर नगर क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी दो किशोरियां अपनी मम्मी के झुमके का सौदा करने ज्वैलर्स के यहां पहुंची। दोनों की कम उम्र को देखते हुए ज्वैलर्स ने फौरन पुलिस को इसकी सूचना दी।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस की वजह से किशोरियों का झुमके बेचकर बाहर निकलने की योजना का खुलासा हो गया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि 12 और 15 वर्ष की दो किशोरियां शनिवार को ज्वैलर्स के यहां पहुंची।
विज्ञापन


15 वर्षीय किशोरी अपने साथ करीब एक तोले के झुमके लेकर ज्वैलर्स मोहित रस्तोगी की दुकान में पहुंची। वहां पहुंचकर किशोरी ने कहा कि उसके पास सोने के झुमके हैं, जो कि उसकी मम्मी के हैं। पिताजी काफी बीमार हैं, जिनके इलाज के लिए रुपयों की सख्त जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मम्मी ने ही इन्हें बेचने के लिए आपके पास भेजा है। 12 साल की किशोरी भी बड़ी को सहयोग कर रही थी। किशोरियों के हाव भाव देखकर ज्वैलर्स मोहित रस्तोगी को शक हुआ। 
उन्होंने किशोरियों को दुकान में बैठाया और कहा कि वह पैसा लेकर आ रहे हैं।

इस बीच उन्होंने मौका देखकर कोतवाली पुलिस को सूचित कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी नरेंद्र गोस्वामी, नीतू व पीआरडी प्रेमा खेतवाल ने दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि दोनों किशोरियां झुमके बेचकर बाहर जाने की फिराक में थीं।

पुलिस ने बताया कि 15 वर्षीय किशोरी तो कुछ दिन पहले बिना बताए घर से चली भी गई थी। पुलिस ने ज्वैलर्स की तारीफ करते हुए दोनों किशोरियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। दोनों की काउंसलिंग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed