फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two shops raided, over 600 pieces of fake cleaner seized

Dehradun News: दो दुकानों पर छापा, 600 पीस से ज्यादा नकली क्लीनर जब्त

Sun, 30 Nov 2025 08:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 08:58 PM IST
विज्ञापन
Two shops raided, over 600 pieces of fake cleaner seized
- टॉयलेट क्लीनर बनाने वाली एक कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने मारा छापा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। अब शहर के थोक बाजार में टॉयलेट क्लीनर जैसे घरेलू उत्पाद भी नकली आ रहे हैं। टॉयलेट क्लीनर बनाने वाली एक प्रमुख कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को आढ़त बाजार और पलटन बजार में दो दुकानों पर छापा मारकर 600 पीस से ज्यादा नकली क्लीनर जब्त किए। थानाध्यक्ष प्रदीप पंत ने दुकानदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

दूसरी ओर इस कार्रवाई से एक बार फिर साफ हो गया कि शहर के थोक बाजार में धड़ल्ले से नकली सामान भी बिक रहा है, जिससे सतर्क रहने की जरूरत है। नकली उत्पाद बेचने वाले उपभोक्ताओं के साथ-साथ सरकार को भी कर के रूप में आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे हैं। तीन दिन पहले दून पुलिस ने नामी कंपनी के नाम पर नकली क्रीम के लिए स्टीकर बनाने वाले पर कार्रवाई की थी, जिससे बड़ी मात्रा में नकली स्टीकर बरामद हुए थे। ताजा कार्रवाई टॉयलेट क्लीनर बनाने वाली कंपनी के लीगल सेल और शहर कोतवाली पुलिस ने संयुक्त तौर पर की। पुलिस को नकली उत्पाद की शिकायत संबंधित कंपनी के लीगल सेल की ओर से दी गई थी। थानाध्यक्ष के अनुसार, आढ़त बाजार और पलटन बाजार में सर्वे के दौरान दो दुकानदार फर्जी टॉयलेट क्लीनर बेचते पाए गए। दोनों की दुकान व गोदाम से बड़ी संख्या में नकली क्लीनर के पैक बरामद किए गए। दुकानदारों के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed