फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   two school student died in road accident in dehradun.

स्कूटी से गिरे छात्रों को काल बन रौंद गई इनोवा

Wed, 21 Oct 2015 08:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 21 Oct 2015 08:17 AM IST
विज्ञापन
two school student died in road accident in dehradun.

देहरादून के विजय कॉलोनी मोड़ पर असंतुलित होकर फिसली स्कूटी से गिरे दो छात्रों को इनोवा ने रौंद दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। जबकि स्कूटी चला रहा एक छात्र गिरने से घायल हो गया। दो छात्रों की मौत से आक्रोशित लोगों ने डालनवाला कोतवाली में जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


भीड़ इनोवा चालक को मारने दौड़ी, लेकिन पुलिस ने बचा लिया। परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि दोनों छात्र पैदल जा रहे थे, जिन्हें इनोवा चालक ने तेज रफ्तार की वजह से कुचल दिया। पुलिस ने इनोवा चालक पर हिट एंड रन का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


हाथीबड़कला स्थित केंद्रीय विद्यालय-टू में 12वीं के छात्र विपुल (18) निवासी बल्लूपुर, कार्तिक मित्तल (17) निवासी लुनिया मोहल्ला और अनुपम (17) निवासी विजय कॉलोनी ने मंगलवार को विद्यालय में एक्स्ट्रा क्लास ज्वाइन की थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे अनुपम अपनी स्कूटी से दोनों साथियों को लेकर घर जा रहा था। विजय कॉलोनी मोड़ पर अचानक उनकी स्कूटी फिसल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ इनोवा चालक के पीछे दौड़ी, पुलिस ने बचाया

two school student died in road accident in dehradun.

स्कूटी चला रहा अनुपम अपनी साइड गिर गया, जबकि पीछे बैठे विपुल और कार्तिक उछलकर बीजापुर गेस्ट हाउस की तरफ से आ रही उत्तराखंड शासन लिखी इनोवा कार से टकरा गए। इनोवा दोनों को कुचलते हुए निकल गई। हादसे के बाद इनोवा चालक उस्मान निवासी गांधी ग्राम पुलिस के साथ तीनों छात्रों को अपनी कार से दून अस्पताल लाया, जहां पर विपुल और कार्तिक को मृत बता दिया गया।

अनुपम को श्री महंत इंदिरेश अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की खबर पाते ही तीनों छात्रों के परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। दो छात्रों की मौत से गुस्साए महिलाओं और पुरुषों ने डालनवाला कोतवाली पहुंचकर जमकर हंगामा किया। परिजनों की मांग पर पुलिस इनोवा चालक उस्मान को लेकर डालनवाला कोतवाली पहुंची।

इसी बीच उग्र लोगों ने पुलिस वाहन में चालक से मारपीट करने की कोशिश की। इस धक्कामुक्की में सीओ अरुण पांडेय की उंगली जख्मी हो गई। बाद में पुलिस इनोवा चालक को अपने वाहन में लेकर चली गई।

उग्र लोगों ने पुल‌िस वाहन पर फेंके पत्थर

two school student died in road accident in dehradun.

इस दौरान ईंट नहीं मिलने पर लोगों ने एक ठेली से सेब उठाकर पुलिस वाहन पर फेंके। इसके बाद देर शाम तक हंगामा चलता रहा। लोगों की मांग थी कि चालक को उनके सामने लाया जाए। पुलिस ने किसी तरह समझाकर लोगों को शांत किया। पुलिस ने इनोवा को सीज करने के साथ चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

स्कूटी सवार छात्रों की मौत की घटना दुखद है। परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर इनोवा चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। विवेचना में आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-अजय सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर।

चालक पर हत्या का आरोप
विपुल के परिजनों ने डालनवाला कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि दोनों छात्र पैदल घर आ रहे थे। नशे में धुत इनोवा चालक ने उन्हें कुचल दिया। परिजनों का आरोप है कि यह हत्या का मामला है। पुलिस ने परिजनों की आशंका के बाद चालक का मेडिकल कराया है।

स्कूटी का स्टैंड खुला रहने से हुआ हादसा: पुलिस

two school student died in road accident in dehradun.

घटनास्थल का अवलोकन करने के बाद सीओ डालनवाला अरुण पांडे ने बताया कि स्कूटी चलाते समय उसका स्टैंड खुला रह गया था, जिस कारण मोड़ पर वह सड़क पर घिसटता चला गया। इसी वजह से स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और यह दर्दनाक हादसा हो गया।

बताया कि सड़क पर स्कूटी के स्टैंड घिसटने के साथ गिरने के भी निशान हैं। बताया कि स्कूटी से गिरने के बाद ही वह सामने से आ रही इनोवा से टकराए हैं। चालक अनुपम तो स्कूटी गिरते ही दूसरी तरफ पहुंच गया जबकि पीछे बैठे दोनों छात्र उछलकर दूसरी तरफ चले गए। पुलिस ने सड़क के निशानों के फोटोग्राफ भी लिए हैं।

बेटों की मौत से सुधबुध खो बैठीं मांएं
विपुल और कार्तिक की मौत की खबर सुनकर दोनों की मांएं होश खो बैठीं। विपुल बल्लूपुर निवासी कल्याण सिंह के घर का इकलौता चिराग था। विपुल की छोटी बहन भी केवि में पढ़ रही है। दूसरी ओर, कार्तिक की मां बेटे की मौत की खबर सुनकर बेहोश हो गईं। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पहले पिता, अब बेटा
छात्र कार्तिक के पिता संजय मित्तल की मौत भी एक हादसे में हुई थी। कई बरस मसूरी रोड पर कोल्हू खेत के पास हुए हादसे में उनकी जान चली गई थी। दो भाइयों में कार्तिक छोटा था। पहले पति और अब बेटे की मौत ने कार्तिक की मां को गहरा सदमा लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed