{"_id":"61478ccd8ebc3eb3b44da9af","slug":"two-scavengers-arrested-from-isbt-cash-recovered-city-news-drn390913912","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएसबीटी से गिरफ्तार हुए दो टप्पेबाज, नगदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएसबीटी से गिरफ्तार हुए दो टप्पेबाज, नगदी बरामद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएसबीटी की एक दुकान में रखा बैग उड़ाने वाले दो टप्पेेबाजों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नकदी भी बरामद हुई है। न्यायालय ने आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पटेलनगर कोतवाली इंस्पेक्टर प्रदीप राणा ने बताया कि मोहित गोस्वामी निवासी टीएचडीसी कॉलोनी के साथ टप्पेबाजी की घटना हुई थी। मोहित गोस्वामी ने बताया था कि बीती 11 सितंबर को वह रुड़की से आईएसबीटी पहुंचे। आईएसबीटी के परिसर में दुकानों के पास बैग रखकर कुछ सामान खरीदने लगे। वापस आए तो देखा कि उनका बैग वहां पर नहीं था। पुलिस ने घटनास्थल पर आने जाने वाले रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। करीब 32 सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। पूर्व में टप्पेबाजी, चोरी की घटना में शामिल रहे आरोपियों का सत्यापन किया गया। सुराग मिलने पर ट्रांसपोर्ट नगर तिराहे के पास आरोपी भगत सिंह निवासी निगम रोड थाना सेलाकुई और देवेन्द्र पाल निवासी निगम रोड को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से चोरी के दो मोबाइल, बैग, 22 सौ रुपये बरामद हुए।