फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two people were cyber-cheated in Raipur

Dehradun News: रायपुर में दो लोगों से साइबर ठगी, 4.27 लाख रुपये हड़पे

Mon, 12 Oct 2026 06:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
Two people were cyber-cheated in Raipur
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र में ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के दो मामले सामने आए हैं। अज्ञात लोगों ने दो व्यक्तियों पर जाल में फंसाकर कुल 4.27 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। दोनों मामलों में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि पहला मामला राजपुर रोड स्थित पुलिस कॉलोनी, कंडोली निवासी रचना सागर से जुड़ा है। उन्होंने रायपुर थाने में दी शिकायत में बताया कि वह ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार हुई हैं। अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें ऑनलाइन डराने या चोट पहुंचाने की धमकी देकर धोखाधड़ी की और उनसे 1,47,010 रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन

दूसरा मामला रायपुर रोड स्थित अधोईवाला निवासी छत्तर सिंह तोमर का है। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने ऑनलाइन डराने-धमकाने के तरीके से उनके साथ धोखाधड़ी की। इस घटना में उन्हें 2,80,533 रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि धनराशि किन खातों में स्थानांतरित हुई। आरोपियों की पहचान और ठगी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article