{"_id":"58ceb9df4f1c1be4431a19c8","slug":"two-people-died-in-road-accident-and-many-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरी बोलेरो, दो की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में गिरी बोलेरो, दो की मौत, पांच घायल
ब्यूरो/ अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 19 Mar 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदकोट-गोलमा रोड पर गोरी पुल के पास शनिवार शाम बोलेरो कैंपर खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। घायलों को 108 से मुनस्यारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
विज्ञापन
बोलेरो कैंपर (यूके 05-311) शनिवार शाम मदकोट से गोलमा के लिए रवाना हुआ। गोरी पुल से थोड़ा पहले सीधी रोड पर वाहन चालक संतुलन खो बैठा और वाहन सड़क से पलटकर करीब 30 मीटर नीचे गिर गया। उसमें सात लोग सवार थे। सभी को मुनस्यारी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान ग्राम इमला निवासी मोहन सिंह (55) पुत्र उमेद सिंह और गोलमा निवासी माधव राम (75) पुत्र जूलिया राम की मौत हो गई। मोहन सिंह मदकोट पशु चिकित्सालय में कार्यरत थे।
विज्ञापन
गोलमा निवासी नरेश सिंह (19), दयान सिंह (55), खड़क सिंह (46), इमला निवासी भगत सिंह (48) और नाथो सिंह (65) गंभीर रूप से घायल हो गए। जिलाधिकारी डा. रंजीत सिन्हा ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताई और इसकी रोकथाम के कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
एक माह में हुई इतनी मौत
जिले में मार्च में अब तक 11 लोगों की सड़क दुर्घटनाओं में मौत हो गई। तीन मार्च को पय्यांपौड़ी रोड पर जीप दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई। चार मार्च को गंगोलीहाट में नाली में कार दुर्घटना में एक व्यक्ति की जान गई।
पांच मार्च को धारचूला तपोवन में हुई जीप दुर्घटना में दो लोगों को जान गंवानी पड़ी। 13 मार्च को पांगला में बाइक दुर्घटना में दो पुलिसकर्मियों की मौत हुई। 17 मार्च को पांखू रोड पर कार गिरने से तीन युवकों की मौत हुई और 18 मार्च की शाम मदकोट-गोलमा रोड पर बोलेरो कैंपर गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।