फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Two groups of different communities clashed while getting medical treatment in Doon Hospital

Dehradun News: दून अस्पताल की इमरजेंसी में मेडिकल कराने के दौरान भिड़े अलग-अलग समुदाय के दो पक्ष, मचा हड़कंप

Mon, 14 Oct 2024 08:39 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 14 Oct 2024 08:39 AM IST
सार

अलग-अलग समुदाय के दो पक्षों किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद एक पक्ष अपना मेडिकल कराने के लिए दून अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचा था। उस समय वहां तैनात ईएमओ ने उनका उपचार शुरू कर दिया। उसी दौरान दूसरा पक्ष भी वहां पहुंच गया। बताया जाता है कि दूसरे पक्ष के आने के बाद दोनों पक्ष इमरजेंसी में ही भिड़ गए।

विज्ञापन
Dehradun: Two groups of different communities clashed while getting medical treatment in Doon Hospital
दून अस्पताल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दून अस्पताल की इमरजेंसी में मेडिकल कराने पहुंचे दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इससे मौके पर अफरा-तफरी का मच गई। डॉक्टरों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। इमरजेंसी में पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने समझाने का प्रयास किया तो लोग नहीं माने। इसके बाद सदर कोतवाल पुलिस-फोर्स के पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाया। देर रात मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 15-20 पुरुष-महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


मामला शनिवार मध्य रात्रि का है। बताया जा रहा है कि सुमननगर में अलग-अलग समुदाय के दो पक्षों किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद एक पक्ष अपना मेडिकल कराने के लिए दून अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचा था। उस समय वहां तैनात ईएमओ डॉ. मुकेश ने उनका उपचार शुरू कर दिया। उसी दौरान दूसरा पक्ष भी वहां पहुंच गया। बताया जाता है कि दूसरे पक्ष के आने के बाद दोनों पक्ष इमरजेंसी में ही भिड़ गए। इएमओ ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना पर दून अस्पताल तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और लोगों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष एक दूसरे से मारपीट करते रहे। मामले में सदर कोतवाल चंद्रभान सिंह मौके पर पहुंचे, माहौल को किसी तरह शांत किया। देर रात इस मामले में उप निरीक्षक जगदंबा प्रसाद ने 15-20 अज्ञात महिला-पुरुषों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो घंटे तक प्रभावित रहा इमरजेंसी काम
इमरजेंसी में मारपीट करने वालों को डॉक्टर रोकते रहे, लेकिन दोनों पक्ष के लोग बाइकों के हेलमेट से एक दूसरे पर प्रहार करते रहे। इस पूरे बवाल के दौरान करीब दो घंटे तक इमरजेंसी का काम बाधित रहा। इस दौरान आए मरीजों को किसी तरह इमरजेंसी में पीछे की तरफ ले जाया गया वहीं, डॉक्टरों ने उनका उपचार किया।


ये भी पढ़ें...Cyber Attack In Uttarakhand:  किसी बड़ी चूक ने दी साइबर हमले को दावत, आईटी विशेषज्ञ मान रहे हैं कई कारण

अफरा-तरफी का बन गया माहौल, देखते रहे सिक्योरिटी गार्डI
दून अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा सुरक्षा गार्ड संभालते हैं। जिस समय दोनों पक्ष इमरजेंसी में भिड़े गार्ड भी कुछ नहीं कर पाए। डॉक्टरों ने तो थोड़ा विरोध किया भी, लेकिन गार्ड मारपीट के दौरान सिर्फ तमाशबीन बने रहे। इस दौरान जब तक पुलिस नहीं आ गई तब तक इमरजेंसी में हंगामा चलता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed