फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two officials of the company arrested for defrauding crores of rupees in Ponzi scheme

Dehradun News: पोंजी स्कीम में करोड़ों रुपये ठगने वाली कंपनी के दो अधिकारी गिरफ्तार

Sat, 05 Aug 2023 01:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Two officials of the company arrested for defrauding crores of rupees in Ponzi scheme
पोंजी स्कीम में लोगों से करोड़ों रुपये निवेश कराकर हड़पने वाली कंपनी के दो अधिकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ जिले के कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। मामले में अभी तीन आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। कैंट पुलिस ने इस मुकदमे में पिछले दिनों बैनिंग ऑफ अन रैगुलेटेड डिपोजिट स्कीम एक्ट (बड्स एक्ट) की धाराएं भी जोड़ी थीं।
विज्ञापन




एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि गत 27 फरवरी को जरीन खान निवासी सरस्वती विहार डाकपत्थर ने सर्वोत्तम एग्रो को-ऑपरेटिव सोसाइटी के खिलाफ शिकायत की थी। इस कंपनी के अधिकारियों ने जरीन खान को बतौर एजेंट काम पर रखा था। जरीन खान के माध्यम से लोगों से रुपये जमा कराए गए, लेकिन जब लोगों ने अपने पैसे मांगे तो उन्हें नहीं दिए गए। इस तरह करीब 500 से 600 लोगों से करोड़ों रुपये विभिन्न स्कीम में जमा करा लिए गए। इस शिकायत के आधार पर कैंट थाने में सर्वोत्तम एग्रो के खिलाफ धोखाधाड़ी और चिट फंड अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

इस क्रम में पिछले दिनों पुलिस मुख्यालय ने इस तरह के मुकदमों की समीक्षा की और इनमें बड्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई करने को कहा। कैंट पुलिस ने इस मुकदमे में बड्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ दीं। जांच में पता चला कि जालसाजों ने दो कंपनियां खोली हुई हैं। इनमें से एक सर्वोत्तम एग्रो कोऑपरेटिव सोसाइटी और दूसरी सर्वोत्तम जनश्री संचय निधि लिमिटेड है। ये दोनों कंपनियां वर्ष 2013 से लोगों का धन जमा कर रही हैं। इन्होंने बरेली में 60 बीघा जमीन भी खरीदी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान बृहस्पतिवार को कंपनी के अधिकारियों महेश कुमार निवासी अजबपुर कलां और राजेंद्र बिष्ट निवासी जलवायु विहार को पूछताछ के लिए बुलाया गया। पूछताछ में इन्होंने कोई वाजिब जवाब नहीं दिया। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में अभी मोहम्मद इरफान निवासी हसनपुर शेरपुर विकासनगर, डीके मिश्रा और पंकज मिश्रा फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed