फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two New Trains Gift for Uttarakhand in New year 2019

नए साल में उत्तराखंड को मिलेगा दो नई ट्रेनों का तोहफा, साथ में होंगे और भी कई फायदे

Tue, 18 Sep 2018 07:00 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 18 Sep 2018 07:00 AM IST
विज्ञापन
Two New Trains Gift for Uttarakhand in New year 2019
TRAIN - फोटो : demo pic

नए साल (2019) में उत्तराखंड को कई तोहफे मिलने वाले हैं। इसके तहत दो नई ट्रेनें मिल रही हैं। कई रूटों पर ट्रेनों का आवागमन रोजाना किया जा रहा है। ट्रेनों में कोच भी बढ़ाए जा रहे हैं। इससे कन्फर्म टिकटों के लिए होने वाली मारामारी कम होगी। इतना ही नहीं यार्ड री-मॉडलिंग के तहत प्लेटफार्म की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। 

विज्ञापन


इस समय दून स्टेशन से आवागमन करने वाली ट्रेनें 12 से 13 कोच वाली हैं। लगातार यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ट्रेनों के कोच बढ़ाने की कवायद शुरू हुई है। इसके तहत अब यहां की ट्रेनें 18 कोच से लैस होंगी।
विज्ञापन


इससे करीब 350 यात्रियों की क्षमता प्रत्येक ट्रेन में बढ़ जाएगी। इसके अलावा दो नई ट्रेनें भी संचालित करने की योजना है। इस बाबत स्टेशन अधीक्षक सीताराम सोनकर ने बताया कि यार्ड री-मॉडलिंग का कार्य तेज कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राप्ती-गंगा रोजाना दौड़ेगी 

Two New Trains Gift for Uttarakhand in New year 2019
डेमो - फोटो : डेमो

वर्तमान में चार प्लेटफार्म है। नए साल में प्लेटफार्म की संख्या पांच हो जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी यह तय नहीं है कि नई ट्रेनें किस रूट पर चलाई जाएंगी। कोच और ट्रेनों की संख्या बढ़ने से टिकट की वेटिंग कम हो जाएगी।

मौजूदा रेल व्यवस्था में एक परिवर्तन और हुआ है। पटरियों के मिलान के लिए पुराने पैनल इंटरलाकिंग सिस्टम को बदलकर पूरी तरह कंप्यूटराइज्ड कर दिया है। नए पैटर्न के तहत अब रूट रिले इंटरलॉकिंग व्यवस्था लागू हो गई है। पहले जहां भारी भरकम हैंडिल को धकेलना पड़ता था, अब सारा काम बटन दबाने से होगा। 

राप्ती-गंगा रोजाना दौड़ेगी 
रेल प्रबंधन ने ट्रेन यातायात की दिशा में एक और अहम निर्णय लिया है। महज तीन दिन चलने वाली राप्ती-गंगा एक्सप्रेस अब पूरे सात दिन आवागमन करेगी। दून में पूर्वांचल की आबादी बढ़ने से यह फैसला लिया गया है। इस समय राप्ती-गंगा सप्ताह दो दिन दून से गोरखपुर और एक दिन दून से मुजफ्फरपुर तक चलती है। जल्द यह ट्रेन रोजाना गोरखपुर और मुजफ्फरपुर के लिए चलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed