फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two brothers caught appearing for SSC MTS exam instead of others Dehradun Uttarakhand news

Dehradun: दूसरे की जगह एसएससी एमटीएस परीक्षा देने आए दो मुन्ना भाई पकड़े, दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 16 Jun 2023 03:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 16 Jun 2023 03:43 PM IST
सार

प्रेमनगर परीक्षा केंद्र पर मल्टीटास्किंग स्टाफ के विभिन्न पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसमें द्वितीय एवं तृतीय पाली की परीक्षा के समय केंद्र में एंट्री के दौरान दो लोग पकड़े गए।

विज्ञापन
Two brothers caught appearing for SSC MTS exam instead of others Dehradun Uttarakhand news
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दूसरे की जगह एसएसपी एमटीएस परीक्षा देने आए दो मुन्ना भाईयों को परीक्षा केंद्र के स्टॉफ ने पकड़ा है। दोनों बिहार के रहने वाले हैं। राजस्थान के दो अभ्यर्थियों के बदले परीक्षा देने पहुंचे थे। केंद्र के स्टाफ ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि एकेडमी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज नंदा की चौकी प्रेमनगर देहरादून के सेंट्रल हेड विकास रस्तोगी की ओर से थाना प्रेमनगर आकर सूचना दी कि उनके परीक्षा केंद्र पर बृहस्पतिवार को एसएसपी की ओर से मल्टीटास्किंग स्टाफ के विभिन्न पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी।
विज्ञापन


जिसमें द्वितीय एवं तृतीय पाली की परीक्षा के समय उनके स्टाफ की ओर से परीक्षा केंद्र में एंट्री के दौरान दो व्यक्तियों को पकड़ा है। जिनके पास मौजूद परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र और पहचान पत्र में लगी फोटो भिन्न-भिन्न थी। पूछताछ की गई तो पता चला कि पकड़े गए दोनों किसी अन्य अभ्यर्थियों के स्थान पर परीक्षा देने आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के लिए मूल अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र हुए बरामद
पुलिस ने पूछताछ की गई तो पता चला कि दोनों मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। राजस्थान के मूल अभ्यर्थियों की जगह वह दोनों परीक्षा देने आए थे। इसके एवज में अभ्यर्थियों से मोटी रकम की साठं-गांठ की थी। दोनों की तलाशी में मूल अभ्यर्थियों से एडवांस में ली नकदी और अपनी फोटो लगाकर मूल अभ्यर्थियों के नाम से बनाए गए फर्जी पहचान पत्र और परीक्षा के लिए मूल अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र बरामद हुए।

ये भी पढ़ें...Uttarkashi: कालिंदीखाल ट्रैक से 11 दिन बाद गंगोत्री लाया गया गाइड का शव, तबीयत बिगड़ने से हुई थी मौत

दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी पहचान विवेक कुमार मंडल निवासी ग्राम भवानी बीगड़ा जिला नवादा बिहार और सीखू कुमार निवासी ग्राम तिलोइया थाना अभयपुर जिला जमुई बिहार के रूप में हुई। पुलिस जिन अभ्यर्थियों के बदले वह परीक्षा देने आए थे, उनकी तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed