फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two More Teachers Doing Job on fake degree in roorkee

फर्जी डिग्री पर असली नौकरी करते दो और शिक्षक आए सामने, अब तक 20 शिक्षकों पर गिर चुकी गाज

Mon, 05 Nov 2018 08:49 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 05 Nov 2018 08:49 AM IST
विज्ञापन
Two More Teachers Doing Job on fake degree in roorkee
teacher - फोटो : demo pic

एसआईटी की जांच में जिले के दो और शिक्षकों के प्रमाण पत्र फर्जी निकले है। इनमें से एक शिक्षिका बहादराबाद में तैनात है, वहीं दूसरा शिक्षक रुड़की ब्लाक में तैनात है। विभागीय अधिकारियों ने दोनों को विभागीय सुनवाई का मौका दिया है। सुनवाई के बाद दोनों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


जिले में एकाएक फर्जी शिक्षकों के मामले सामने आ रहे हैं। एसआईटी की जांच में करीब बीस शिक्षकों के प्रमाण पत्र फर्जी निकल चुके हैं। इसके बाद दो ओर शिक्षकों के प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए हैं। पिछले दिनों बहादराबाद ब्लाक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय लालढांग में तैनात मनोरमा सुयाल के प्रमाण पत्र एसआईटी ने मांगे थे।
विज्ञापन


एसआईटी की जांच में पाया गया है कि मनोरमा सुराल ने नौकरी प्राप्त करते समय अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र लगाया था, जबकि जांच में स्पृष्ट हुआ है कि वह सामान्य जाति से हैं। इसके चलते अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र फर्जी निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके साथ ही रुड़की ब्लाक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय महमूदपुर में तैनात सुदेश कुमार के भी प्रमाण पत्र मांगे गए थे। एसआईटी की जांच में पाया गया है कि सुदेश कुमार बिजनौर का रहने वाला है, जबकि उसने नौकरी प्राप्त करने में स्थाई निवास प्रमाण शिवालिक नगर का रहने का दर्शाया है।

एसआईटी ने दोनों मामलों में जांच करने के बाद आवश्यक कार्रवाई करने के लिए विभागीय अधिकारियों को लिखा है। एसआईटी के आदेश के बाद विभागीय अधिकारियों ने दोनों शिक्षकों को अपना-अपना पक्ष रखने के लिए मौका दिया है।

लालढांग में तैनात मनोरमा सुयाल व महमूदपुर में तैनात सुदेश कुमार को लेकर एसआईटी के आदेश मिल गए हैं। दोनों को अपना-अपना पक्ष रखने का मौका दिया जा रहा है। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 
--ब्रह्मपाल सिंह सैनी, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed