जंगली मशरूम खाने से बेटे की मौत के बाद मां-बेटी ने भी तोड़ा दम, सास-ससुर की हालत गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के टिहरी में जंगली मशरूम की सब्जी खाने से बीमार चल रही अनीता देवी और उसकी बेटी शिवानी ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि एक अगस्त को मृतका अनीता देवी के चार वर्षीय बेटा अभिराज की भी देहरादून में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
मशरूम खाने से बीमार हुए परिवार के दो अन्य सदस्य जिंदगी और मौत के बीच में जूझ रहे हैं। अनीता देवी गर्भवती बताई जा रही है। थौलधार ब्लॉक के ग्राम गैर (नगुण) निवासी एक ही परिवार के पांच सदस्य 30 अगस्त रात को जंगली मशरूम की सब्जी खाने से बीमार हो गए थे।
अगले दिन परिवार के मुखिया शिवदास (65) और उनकी पत्नी छटांगी देवी (64), बेटे सुमन लाल की पत्नी अनीता (31), बेटी शिवानी (13) और बेटे अभिराज (4) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कंडीसौड़ में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई थी।
लेकिन रात को अभिराज की तबीयत बिगडने पर परिजन उसे उपचार के लिए देहरादून ले गए। लेकिन एक अगस्त को देहरादून के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान अभिराज ने दम तोड़ दिया था। इसके बाद अनीता देवी, शिवानी सहित शिवदास और छटांगी देवी को भी देहरादून इलाज के लिए भेजा गया।
सोमवार को देहरादून के महंत इंदिरेश अस्पताल में सुबह अनीता देवी, उसकी बेटी शिवानी ने भी दम तोड़ दिया है। वहीं, शिवदास और उनकी पत्नी छटांगी देवी आईसीयू में भर्ती हैं। मां-बेटी की मौत की खबर सुनकर गैर (नगुण) गांव में मातम पसरा हुआ है।