फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand By Election BJP Jayant Chaudhary meeting in Mangalore today CM will also attend

By-Election: मंगलौर में भाजपा की विजय संकल्प रैली, सीएम धामी और जयंत चौधरी ने भड़ाना के लिए मांगे वोट

Fri, 05 Jul 2024 10:45 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 05 Jul 2024 10:45 PM IST
सार

उत्तराखंड में दस जुलाई को दो सीटों पर उपचुनाव होने हैं। सात व आठ जुलाई को मुख्यमंत्री धामी बदरीनाथ विधानसभा के चुनाव प्रचार में शामिल होंगे, वह छह जनसभाओं के संबोधन के साथ बैठकों में शिरकत करेंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand By Election BJP Jayant Chaudhary meeting in Mangalore today CM will also attend
भाजपा की विजय संकल्प रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगलौर विधानसभा में किसान मजदूर विजय संकल्प रैली का आयोजन किया गया। रैली में पहुंचे उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और उत्तराखंड में भाजपा सरकार की ओर से लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। इस बार आने वाले चुनाव में भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना मंगलौर क्षेत्र का विकास करना चाहते हैं। वह क्षेत्र का बेटा बनकर विकास करेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश और देश में भाजपा कई तरह की योजनाएं चला रही है। मंगलौर में भी गांव के अंतिम छोर तक लोगों तक लाभ पहुंचाया जाएगा। इस बार भाजपा प्रत्याशी को एक तरफा जिताना है। मंगलौर के जनहित में कार्य करने वाले एकमात्र प्रत्याशी करतार सिंह है।
विज्ञापन

वहीं, राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल भाजपा के साथ मिलकर राष्ट्र हित में कार्य कर रहा है। यदि जनता चाहती है कि मंगलौर क्षेत्र का सुव्यवस्थित विकास हो तो जनता को भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना के पक्ष में मतदान कर मंगलौर विधानसभा के विकास में अपना योगदान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


Rudraprayag: केदारनाथ और केदारघाटी को जोड़ने वाली पुरानी सुरंग के बाहरी तरफ भूस्खलन, यातायात हुआ ठप


प्रदेश प्रभारी रेखा वर्मा ने रैली में आए सभी लोगों से आने वाले चुनाव में भाजपा प्रत्याशी भड़ाना को जिताने की अपील की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर इस बार मंगलौर विधानसभा के निवासियों ने भाजपा के पक्ष में मतदान करने का मन बना लिया है।
भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना ने कहा कि वह प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व पर मंगलौर का विकास करना चाहते हैं। उन्हें भी मंगलौर की जनता का सहयोग चाहिए। वह चुनाव जीतने के बाद ही कुछ सालों में ही क्षेत्र का विकास करके दिखाएंगे और जनता इसकी साक्ष्य होगी। इस मौके पर उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी रेखा वर्मा, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, केंद्रीय मंत्री कृषक पाल सिंह गुर्जर, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, विधायक प्रदीप बत्रा, आदेश चौहान, मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री भाजपा आदित्य कोठारी, खिलेंद्र चौधरी, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed