फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: 25 lakhs cheated in the name of getting KFC franchise two gang members arrested from Chhattisgarh

Dehradun: केएफसी की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 25 लाख ठगे, गिरोह के दो सदस्य छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार

Tue, 19 Dec 2023 12:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 19 Dec 2023 12:17 PM IST
सार

शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने केएफसी रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी लेने के लिए ऑनलाइन गूगल पर सर्च किया था। जिसके बाद कुछ लोगों ने खुद को केएफसी का कर्मचारी बताकर उनसे 24 लाख 30 हजार 500 रुपये धोखाधड़ी से ठग लिए। 

विज्ञापन
Dehradun: 25 lakhs cheated in the name of getting KFC franchise two gang members arrested from Chhattisgarh
जेल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

केएफसी रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर दून निवासी एक व्यक्ति से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को एसटीएफ ने बी वारंट पर छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपियों का न्यायिक रिमांड लेकर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन को एक शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने केएफसी रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी लेने के लिए ऑनलाइन गूगल पर सर्च किया था। जिसके बाद कुछ लोगों ने खुद को केएफसी का कर्मचारी बताकर फ्रेंचाइजी रजिस्ट्रेशन फीस, सिक्योरिटी डिपोजिट, लाइसेंस आदि के नाम पर उनसे 24 लाख 30 हजार 500 रुपये धोखाधड़ी से ठग लिए। जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर निरीक्षक त्रिभुवन रौतेला को जांच सौंपी गई।
विज्ञापन


आरोपियों को छत्तीसगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांच के दौरान पता चला कि आरोपी गैंग बनाकर फर्जी वेबसाइट के माध्यम से देशभर में फ्रेंचाइजी देने के नाम पर धोखाधड़ी कर रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर अलग-अलग जगह दबिश दी गई। जानकारी मिली कि घटना करने वाले आरोपियों को छत्तीसगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Corona New Variant:  केरल में वैरिएंट जेएन.1 मिलने के बाद उत्तराखंड भी सतर्क, आज जारी हो सकती है एसओपी

वह सेंट्रल जेल दुर्ग छत्तीसगढ़ में बंद हैं। जिसके बाद आरोपी सूरज कुमार और राम प्रवेश प्रसाद निवासी भवानी बीघा वारिसलीगंज जिला नवादा बिहार का बी वारंट कोर्ट से प्राप्त किया गया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों को सेंट्रल जेल से न्यायिक अभिरक्षा में लाकर दून के जिला कारागार भेज दिया गया है।I

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed