फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two injured in bike-utility collision

बाइक-यूटिलिटी की टक्कर में दो घायल

Wed, 04 Sep 2019 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Two injured in bike-utility collision
साहिया। समाल्टा-माख्टी मोटर मार्ग पर बाइक और यूटिलिटी की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी साहिया में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर एक युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया जबकि, दूसरे को छुुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राहुल तोमर (18) पुत्र टीकम सिंह और अजीत तोमर पुत्र खजान दोनों निवासी तारली एक बाइक पर सवार होकर बेसोगिलानी गांव में आयोजित होने वाले कबड्डी टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने के लिए जा रहे थे। सुबह 10 बजे मोटर मार्ग पर फटेऊ के पास सामने से आ रही एक मैक्स गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक बाइक समेत सड़क पर जा गिरे। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने 108 एंबुलेंस सेवा से दोनों को सीएचसी साहिया में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद राहुल तोमर पुत्र टीकम सिंह को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया जबकि, अजीत तोमर को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed