{"_id":"5d6195e08ebc3e93b85cfd97","slug":"two-injured-due-to-utility-falling-in-the-ditch-vikas-nagar-news-drn3173850133","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरी यूटिलिटी, निवर्तमान प्रधान समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में गिरी यूटिलिटी, निवर्तमान प्रधान समेत दो घायल
विज्ञापन
म्यूंडा गांव के पास खाई में पलटी यूटिलिटी।
- फोटो : VIKAS NAGAR
चकराता तहसील क्षेत्र अंतर्गत डामटा-म्यूंडा मोटर मार्ग पर एक तेज रफ्तार यूटिलिटी अनियंति होकर खाई में जा गिरी। जिससे उसमें सवार म्यूंडा के निवर्तमान प्रधान समेत दो लोग घायल हो गए। चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। दोनों घायलों को उपचार के लिए निजी वाहन से सीएचसी विकासनगर में भर्ती कराया गया। जहां पूर्व प्रधान की हालत गंभीर बताई जा रही है जबकि, दूसरे व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
जानकारी के अनुुसार यूटिलिटी शाम करीब तीन बजे डामटा से म्यूंडा जा रही थी। रिंगाई खड्ड के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। जिससे वाहन करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा। वाहन को खाई में गिरता देख आसपास मौजूद लोग घटना स्थल की ओर दौड़े और घटना जानकारी राजस्व विभाग को दी। मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए सीएचसी विकासनगर भेजा।
तहसीलदार चकराता कुंवर सिंह ने बताया कि हादसे में पूर्व प्रधान टीकम सिंह(27) पुत्र अतर सिंह निवासी म्यूंडा, दिल बहादुर(50) निवासी म्यूंडा घायल हो गए जबकि, चालक रामबीर ने कूद कर जान बचाई। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।