{"_id":"5b1290be4f1c1bfd6e8b5d16","slug":"two-house-or-one-shop-burnt-in-fire-at-chakrata","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चूल्हे से निकली चिंगारी ने कई मकानों को कर दिया खाक, सब कुछ हो गया स्वाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूल्हे से निकली चिंगारी ने कई मकानों को कर दिया खाक, सब कुछ हो गया स्वाह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चकराता
Updated Sat, 02 Jun 2018 06:14 PM IST
विज्ञापन
house burnt in fire
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसे पता था कि चूल्हे से निकली एक चिंगारी कई मकानों कों अपनी चपेट में ले लेगी। गनीमत रही कि हादसे के वक्त मकानों में कोई नहीं था।
विज्ञापन
चिंगारी ने देहरादून जिले में चकराता के लोखंडी गांव में लकड़ी के बने दो कच्चे मकान एक दुकान को जलाकर खाक कर दिया। हादसे के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। पीड़ितों ने तहसील प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार की सुबह तड़के चार बजे की है। एसडीएम बृजेश कुमार तिवारी ने बताया कि मामले में राजस्व उपनिरीक्षक से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
सुबह चार बजे चिंगारी ने ही पास रखे कपड़ों को अपनी चपेट में ले लिया
गोदाम में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि लोहारी गांव निवासी मोतराम और श्याम सिंह के लोखंडी में कच्चे मकान हैं। जिसमें से श्याम सिंह का मकान अक्सर बंद रहता है, जबकि मोतराम घर के साथ बनाए गए कमरे में ही रोजमर्रा की छोटी-मोटी जरूरतों के सामान की दुकान चलाते हैं।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को देर रात मोतराम ने मकान में ही खाना बनाया और चूल्हे को ठीक ढंग से बुझाए बिना ही सोने के लिए मकान में चले गए।
सुबह चार बजे चूल्हे से निकली चिंगारी ने ही पास रखे कपड़ों को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद कुछ ही देर में दोनों मकान और दुकान धूं-धूं कर जलने लगे। आसपास रहने वाले लोग आग लगता देख मौके की ओर दौड़ पड़े। उन्होंने आग पर काबू पाने की खूब कोशिश की। लेकिन कुछ ही देर में सब कुछ स्वाह हो गया।