फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   two hours strike of lab technician.

दो घंटे कार्य बहिष्कार करेंगे लैब टेक्नीशियन

Fri, 30 Sep 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 30 Sep 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
two hours strike of lab technician.
- फोटो : Demo Pic

सात सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई ना होने से नाराज लैब टेक्नीशियन ने तीन अक्तूबर से दो घंटे के कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। उन्होंने डीजी कार्यालय पर जानबूझकर मामला लटकाने का आरोप लगाते हुए स्वास्थ्य मंत्री से कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश रावत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी से मुलाकात की। राकेश रावत ने कहा कि कैडर पुनर्गठन समेत अन्य मांगों को लेकर लैब टेक्नीशियन दो अक्तूबर तक काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज करेंगे। इसके बाद तीन से नौ अक्तूबर तक सरकारी लैबों में दो घंटे कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डीजी कार्यालय छह माह से उनकी फाइल को दबाए बैठा है। फाइल शासन को भेजे जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। जिन छह पदों पर डीपीसी के निर्देश हुए, उन पर भी कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री ने उनकी सभी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लैब टेक्नीशियन की प्रमुख मांग
-लैब टेक्नीशियन संवर्ग के कैडर पुनर्गठन की फाइल शासन को भेजी जाए।
-लैब टेक्नीशियन का चयन विभागीय स्तर पर किया जाए।
-राष्ट्रीय नसबंदी शिविर में अन्य कर्मियों की भांति प्रोत्साहन राशि मिले।
-सेवा नियमावली में संशोधन कर पदनाम लैब टेक्नोलॉजिस्ट किया जाए।
-धुलाई भत्ता, पौष्टिक आहार भत्ता, वाहन व जोखिम भत्ता दिया जाए।
-लैब टेक्नीशियन के अनुमोदन पर खरीदी जाए लैब की सामग्री।
-वरिष्ठ लैब टेक्नीशियन के छह रिक्त पद जल्द भरे जाएं। 

डेंगू व अन्य जांचें होंगी प्रभावित
इन दिनों मरीजों की भीड़ के चलते डेंगू व अन्य जांचों की रिपोर्ट मिलने में एक से दो दिन का समय लग रहा है। ऐसे में अगर इस वक्त टेक्नीशियन कार्य बहिष्कार करेंगे तो सैपंलिंग और उसकी जांच में दिक्कत होगी। जिसके कारण मरीजों को सैंपल देने और रिपोर्ट के लिए ज्यादा इंतजार करना पड़ेगा। वहीं कम लोगों की ही जांच हो पाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed