फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   two group fight on mining

खनन को लेकर दो पक्षों में खूब चले लाठी-डंडे, एक घायल

Sun, 19 Feb 2017 09:11 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, कालसी
ब्यूरो / अमर उजाला, कालसी Updated Sun, 19 Feb 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
two group fight on mining
Fight

चकराता के कालसी में खनन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में एक पक्ष का व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


सीएचसी विकासनगर में उसका इलाज किया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक पक्ष के प्रदीप पुत्र ध्यानू निवासी तिलवाड़ी थाना कालसी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह ट्रैक्टर लेकर रविवार की सुबह करीब 10:30 बजे नदी में चुगान के लिए जा रहा था। बामनवाला गांव में अतर सिंह निवासी बामनवाला थाना कालसी और उसके चार अन्य साथियों ने उसे रोक लिया और जबरन अवैध वसूली करने लगे।
विज्ञापन


जब उसने अवैध वसूली का विरोध किया तो उन्होंने उस पर हमला बोल दिया। मारमीट में उसके जेब में रखे करीब तीन हजार रुपये भी गिर गए। वहीं दूसरे पक्ष के अतर सिंह निवासी बामनवाला थाना कालसी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि प्रदीप पुत्र ध्यानू निवासी तिलवाड़ी गांव में जबरन बांस काट रहा था। जिसका उसने विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर प्रदीप ने फोन कर अपने भाई विजय और दो अन्य लोगों को बुला लिया और उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। मारपीट करने के बाद सभी वहां से फरार हो गए। आसपास के लोग उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। थानाध्यक्ष दिलबर सिंह नेगी ने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed