फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two Girls Demand security to police after Live in relationship

थाने पहुंचीं लिव इन में रह रहीं दो युवतियों ने पुलिस से की ये डिमांड, पढ़ें इनकी अजीबोगरीब लव स्टोरी

Sat, 05 Jan 2019 10:24 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मंगलौर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मंगलौर Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 05 Jan 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
Two Girls Demand security to police after Live in relationship
girls - फोटो : डेमो

लिव इन में रह रही दो युवतियां अचानक थाने पहुंच गईं। इस दौरान उन्होंने पुलिस से बोला कि उन्हें सुरक्षा चाहिए। उनकी बातें सुनकर युवतियों को पुलिस ने सुरक्षा मुहैया कराई है। साथ ही उनके परिजनों को परेशान न करने की हिदायत दी है।

विज्ञापन


युवतियों ने अपने परिजनों से जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। क्षेत्र में पहली बार सामने आई इस तरह पहली घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से समलैंगिकता को वैध ठहराने के बाद नगर की दो युवतियों ने साथ रहने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन


मोहल्ला किला और मलकपुरा निवासी युवतियां लिव इन रिलेशन में रह रही हैं। दोनों ने बृहस्पतिवार को पुलिस से मिलकर अपने परिजनों से जान का खतरे की आशंका जताकर सुरक्षा मांगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर शुक्रवार को पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाकर उन्हें किसी भी तरह से परेशान न करने की हिदायत दी। साथ ही युवतियों को सुरक्षा भी प्रदान की गई। बताया जाता है कि इनमें से एक युवती तलाकशुदा है।

दोनों के बीच लंबे समय से संबंध थे, लेकिन समाज के अस्वीकार कर देने के डर से दोनों अलग रहती थीं। सुप्रीम कोर्ट की ओर से समलैंगिक संबंधों को मान्यता मिलने पर दोनों ने साहस कर साथ रहने का फैसला किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गिरीश चंद शर्मा का कहना है कि युवतियों को सुरक्षा देकर उनके परिजनों को परेशान न करने को कहा गया है।

दोनों युवतियों ने हाईकोर्ट में लिव इन रिलेशनशिप के लिए इकरारनामा किया है, जिसे लेकर दोनों कोतवाली पहुंची थीं और सुरक्षा की मांग की थी। इसके बाद दोनों युवतियों को सुरक्षा प्रदान की गई है। 
-मनोज कत्याल, सीओ मंगलौर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed