फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two girl students of Doon University will take part in the Republic Day parade

Dehradun News: दून विवि की दो छात्राएं लेंगी गणतंत्र दिवस की परेड में हिस्सा

Wed, 17 Jan 2024 02:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Two girl students of Doon University will take part in the Republic Day parade
I
विज्ञापन

IIदून विवि की दो छात्राएं लेंगी गणतंत्र दिवस की परेड में हिस्सा
I
I

I
I-एनसीसी कैडेट्स निधि और मेघना गणतंत्र दिवस की परेड कैंप में हुई शामिल
I
Iदून विवि की दो एनसीसी कैडेट्स का चयन 26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड के लिए हुआ है। इसके लिए विवि की एनसीसी कैडेट्स निधि जोशी और मेघना अधिकारी परेड कैंप में सम्मिलित हो गई है।

I
Iविवि की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने कहा, एनसीसी के कैडेट्स के लिए गणतंत्र दिवस की परेड में जाना बेहतरीन अवसर होता है। दोनों कैडेट्स को भारत के विभिन्न हिस्सों से आए साथी सदस्यों के साथ संवाद स्थापित करने का मौका मिलेगा। साथ ही कैडेट्स को भारत के सभी राज्यों की परंपरा, रीति-रिवाज, संस्कृति, भाषा को अनुभव करने का मौका मिलेगा। एनसीसी कैडेट्स अपनी शारीरिक फिटनेस, अनुशासन और नेतृत्व कौशल का प्रदर्शन करने के अलावा राष्ट्रीय मंच पर अपने स्कूल, कॉलेज और समुदायों का प्रतिनिधित्व करने का गर्व महसूस करते हैं। इससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है। विवि की एनसीसी एएनओ लेफ्टिनेंट (डॉ.) स्मिता त्रिपाठी ने बताया, बीते साल गणतंत्र दिवस की परेड में भी विवि के तीन एनसीसी कैडेट्स का चयन हुआ था। चयनित हुई एनसीसी कैडेट्स निधि जोशी और मेघना अधिकारी ने कहा, यह हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है कि हम गणतंत्र दिवस की परेड में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article