फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   two farmers death due to accident in khatima

बरसाती नाले में पल्टी ट्रैक्टर-ट्राली, दो किसानों की दर्दनाक मौत

Sat, 01 Jul 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खटीमा
ब्यूरो/अमर उजाला, खटीमा Updated Sat, 01 Jul 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
two farmers death due to accident in khatima
Demo Pic - फोटो : Demo Pic

धान की रोपाई के लिए खेत तैयार कर लौट रहे दो किसानों की लौटते समय बरसाती नाले में ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई। गांव के अन्य किसानों ने बड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर को सीधा कर भीतर फंसे दोनों शवों को बाहर निकला।

विज्ञापन


दो युवा किसानों की मौत से खटीमा क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है।  मुड़ेली निवासी विक्रम सिंह (35) पुत्र रामरूप शुक्रवार को ट्रैक्टर से धान की रोपाई के लिए खेत तैयार करने गया था।
विज्ञापन


उसके साथ में गांव का ही दूसरा विपिन राणा (34) पुत्र बाबू राम भी उसके साथ सहयोग के लिए गया था। शाम के समय धान की रोपाई को खेत तैयार कर दोनों ट्रैक्टर से वापस घर लौट रहे थे । 

विज्ञापन
विज्ञापन

एेसा हाेता तो बच जाते किसान  

two farmers death due to accident in khatima

​तभी खकरा नाले के कटाव से खोखले हुए मार्ग के किनारे ट्रैक्टर का टायर घुसने से मिट्टी दरक गई। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे पहले कि दोनों किसान कुछ समझ पाते ट्रैक्टर बरसाती नाले में पलट गया।

 

सूचना मिलने पर गांव के अन्य किसानों ने मौके पर पहुंचकर दोनों किसानों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों दम तोड़ चुके थे। खकरा नाले का भूकटाव मुड़ेली गांव के दोनों युवा किसानों की अकाल मौत की वजह बना। यदि नाले की पिचिंग समय पर हो जाती तो उनकी जान बच सकती थी।

 

ट्रैक्टर में सवार किसानों को विभागीय अधिकारियों की लापरवाही तैयार हुए खतरे का अनुमान नहीं था। विक्रम के दो भाई और दो बेटे अनूप (14) और ऋतिक (12) हैं।  जबकि  विपिन खेती के अलावा रुद्रपुर की एक कंपनी में भी काम करता था। उसकी दो बेटियां हैं। उसकी पत्नी गीता और माता राजेश्वरी बीमार हैं। दोनों किसान अपने-अपने परिवारों का सहारा थे। उनकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed