फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two drug smugglers with a reward of Rs 10,000 each were caught with hashish

Dehradun News: 10-10 हजार रुपये के दो इनामी नशा तस्कर चरस के साथ दबोचे

Sat, 01 Feb 2025 12:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Two drug smugglers with a reward of Rs 10,000 each were caught with hashish
I
विज्ञापन

II- साढ़े तीन किलोग्राम से भी ज्यादा चरस बरामद, पहले भी दो साथी हो चुके हैं गिरफ्तार
I
I
I
Iपुलिस ने 10-10 हजार रुपये के दो इनामी नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से साढ़े तीन किलोग्राम से भी ज्यादा चरस बरामद हुई है। आरोपियों के दो साथियों को कुछ दिन पहले साढ़े तीन किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया था। आरोपी पहाड़ी जनपदों से चरस लाकर देहरादून और हरिद्वार में बेचते थे।
I
I
I
Iएसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रायपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि नशा तस्कर दिल्ली नंबर की कार लेकर शहर में आ रहे हैं। इसके आधार पर एसओ प्रदीप नेगी टीम के साथ रायपुर एफडी भवन के पास जांच करने लगे। इस दौरान एक कार को रोका गया। उसमें दो युवक नीरज कठैत और सौरभ चौहान सवार थे। जांच के दौरान उनके पास से करीब साढ़े तीन किलोग्राम चरस बरामद हुई। आरोपियों के ऊपर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन

I
I
I
Iएसएसपी ने बताया कि बीते दिनों इनके दो साथियों को भी पुलिस ने चरस के साथ गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों में नीरज कठैत टिहरी गढ़वाल के चंबा थाने के गांव साबली और सौरभ चौहान थाना देवप्रयाग के गांव धनसारा का रहने वाला है। ये दोनों इस वक्त आईटी पार्क क्षेत्र के गोविंद विहार में रह रहे थे। आरोपियों को न्यायालय के आदेश से जेल भेज दिया गया है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed