{"_id":"671d520c05d07efad20ae723","slug":"two-day-international-conference-organized-in-uttaranchal-university-dehradun-news-c-5-1-drn1031-534334-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: उत्तरांचल विवि में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: उत्तरांचल विवि में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन
विज्ञापन
उत्तरांचल विश्वविद्यालय देहरादून में नैनो सामग्री और हरित प्रौद्योगिकी में स्थिरता दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। नैनोमटेरियल्स और ग्रीन टेक्नोलॉजीः गुणवत्ता नवाचार और चुनौतियां विषय पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन गढ़वाल विवि के पूर्व कुलपति प्रो. एमएसएम रावत, विवि अध्यक्ष जितेंद्र जोशी, कार्यकारी निदेशक डॉ. अभिषेक जोशी, कुलपति प्रो. धरम बुद्धि आदि ने दीप प्रज्ज्वलन कर की। इस दौरान सम्मेलन के लिए 400 से अधिक रिसर्च पेपर प्राप्त हुए।
इस दौरान प्रो. धरम बुद्धि ने युवा शोधकर्ताओं को समाज और पर्यावरण से संबंधित मुद्दों के समाधान के लिए सार्थक और परिणामोन्मुखी अनुसंधान करने के लिए प्रोत्साहित किया। सम्मेलन में देश-विदेश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों से 450 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
इस दौरान डॉ. एनरिको कैटिजोन, डॉ. सीआर भादुड़ी आदि ने विचार रखे। इस दौरान मौखिक एवं पोस्टर प्रस्तुति के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। सर्वश्रेष्ठ पोस्टर प्रस्तुति का पुरस्कार दिव्येश सुवेदी (शूलिनी विवि), रुचि मिश्रा (उत्तरांचल विवि) ने जीता। डॉ. विनय कुमार पांडे (मानव रचना यूनिवर्सिटी) को यंग रिसर्चर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रो. अजय सिंह, डॉ. अमित भट्ट, डॉ. अनिल सिंह, हेमल मेहता, डॉ. विनोद तिवारी आदि मौजूद रहे।