फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two crooks caught with knife and khukri

अवैध चाकू और खुखरी के साथ दो बदमाश दबोचे

Fri, 14 Jan 2022 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Two crooks caught with knife and khukri
रायवाला पुलिस ने आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपियों पास से एक अवैध चाकू और खुखरी बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रायवाला थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी ने बताया कि बुधवार देर शाम पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। एक संदिग्ध युवक गंगा सूरज पुर से हरिपुरकलां की ओर जा रहा था। युवक की तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। आरोपी की पहचान सागर पटवाल (23) निवासी आसाराम बापू आश्रम, हरिपुरकलां, थाना रायवाला के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी ने बताया कि गश्त के दौरान तीन पानी पुलिया अंडरपास से खैरी खुर्द के लिए निकलने वाली सर्विस रोड के पास भी पुलिस को एक संदिग्ध युवक नजर आया। युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से पुलिस को एक अवैध खुखरी बरामद हुई। आरोपी की पहचान अनिल (30) निवासी लक्ष्मीपुर थाना, सहसपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed