फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two children went to bath in river died due to drowning

दो बच्चों की डूबकर मौत: दोस्तों के साथ गए थे नहाने, चार घंटे बाद एसडीआरएफ और पुलिस ने बरामद किए शव 

Sat, 04 Jun 2022 08:45 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 04 Jun 2022 08:45 AM IST
सार

बालावाला चौकी प्रभारी कमलेश गौड़ ने बताया कि सैनिक कॉलोनी निवासी 11-12 वर्ष के चार बालक शुक्रवार को पास में ही जीरो प्वाइंट नहाने गए थे। शाम करीब सात बजे दो घर आए और अपने परिजनों को बताया कि उनके दो दोस्त नदी में बह गए। इस पर कॉलोनी में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Two children went to bath in river died due to drowning
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

दोस्तों के साथ नहाने गए दो बालकों की नदी में डूबकर मौत हो गई। करीब चार घंटे की खोजबीन के बाद पुलिस और एसडीआरएफ ने दोनों के शव बरामद किए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। उधर, बच्चों की मौत से दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


घटना रायपुर थाना क्षेत्र के बालावाला और डोईवाला थाना क्षेत्र के हर्रावाला सीमा क्षेत्र की है। बालावाला चौकी प्रभारी कमलेश गौड़ ने बताया कि सैनिक कॉलोनी निवासी 11-12 वर्ष के चार बालक शुक्रवार को पास में ही जीरो प्वाइंट नहाने गए थे। शाम करीब सात बजे दो घर आए और अपने परिजनों को बताया कि उनके दो दोस्त नदी में बह गए। इस पर कॉलोनी में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


लोगों ने आसपास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। देर रात उनके कपड़े नदी किनारे पड़े मिले तो परिजनों को चिंता हुई। मौके पर रायपुर पुलिस और एसडीआरएफ को भी बुला लिया गया। करीब चार घंटे की तलाश के बाद जीरो प्वाइंट के पास घराट क्षेत्र में दोनो बच्चों के शव बरामद हुए। उनकी पहचान अंशुल कठैत पुत्र अतुल कठैत, शिवम असवाल निवासी सैनिक कॉलोनी के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...काम की खबर:  VRS से जुड़ी इस योजना के बारे कर्मचारी जान लें, कुछ ही समय के लिए दिया जा रहा विकल्प, पढ़ें और उठाएं फायदा

हर्रावाला क्षेत्र में दो बच्चों के गुम होने की सूचना मिली थी। एसडीआरएफ की टीम ने तीन घंटे की खोजबीन के बाद दोनों बच्चों के शव नदी से बरामद कर लिए।
-मणिकांत मिश्रा, कमांडेंट, एसडीआरएफ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed