फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Scheme for employees, above 55 years of age Employees will be able to take VRS

काम की खबर: VRS से जुड़ी इस योजना के बारे कर्मचारी जान लें, कुछ ही समय के लिए दिया जा रहा विकल्प, पढ़ें और उठाएं फायदा

Fri, 03 Jun 2022 02:28 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 03 Jun 2022 02:28 PM IST
सार

निगम ने वीआरएस का विकल्प दिया है। उन्होंने बताया कि 55 साल से अधिक आयु के नियमित अधिकारी, कर्मचारी ही वीआरएस के लिए आवेदन कर सकते हैं। वीआरएस के आवेदन को स्वीकार या अस्वीकार करने का अधिकार निगम प्रबंधन का है। एमडी ने सभी मंडलीय प्रबंधकों को ऐसे आवेदकों की सूचना 15 जुलाई तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Scheme for employees, above 55 years of age Employees  will be able to take VRS
retirement

विस्तार

परिवहन निगम ने 55 साल से अधिक आयु के कर्मचारियों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) का विकल्प दे दिया है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक रोहित मीणा के मुताबिक, पिछले साल निगम की 21वीं बोर्ड बैठक में कर्मचारियों को वीआरएस की सुविधा देने का प्रस्ताव को सैद्धांतिक सहमति मिल गई थी।

विज्ञापन


इस आधार पर निगम ने वीआरएस का विकल्प दिया है। उन्होंने बताया कि 55 साल से अधिक आयु के नियमित अधिकारी, कर्मचारी ही वीआरएस के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह योजना इस बार ही प्रभावी होगी, जिसके लिए 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं। जो भी कर्मचारी वीआरएस लेगा, उसके खिलाफ कोई अनुशासनिक या विधिक कार्रवाई लंबित नहीं होनी चाहिए। न ही कोई विभागीय देयता होनी चाहिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...नया इतिहास: सीएम के लिए जीत से ज्यादा थे रिकॉर्ड के मायने, टीम धामी ने ऐसे किया काम, एक नजर में पढ़ें ये खास बातें और देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन


वीआरएस लेने वाले कर्मचारियों, अधिकारियों को उस तिथि तक की ग्रेच्युटी, अवकाश नगदीकरण के साथ ही बची हुई सेवा अवधि के बेसिक वेतन व महंगाई भत्ते का 25 प्रतिशत भुगतान किया जाएगा। यह भी साफ किया गया है कि वीआरएस के आवेदन को स्वीकार या अस्वीकार करने का अधिकार निगम प्रबंधन का है। एमडी ने सभी मंडलीय प्रबंधकों को ऐसे आवेदकों की सूचना 15 जुलाई तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed