फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   two bsp mla removed from party

बसपा में घमासान, दो विधायक पार्टी से निलंबित

Sat, 15 Mar 2014 04:46 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 15 Mar 2014 04:46 PM IST
विज्ञापन
two bsp mla removed from party

लोक सभा चुनाव से ठीक पहले बसपा ने उत्तराखंड में अपने दो विधायकों को पार्टी से निलंबित कर दिया। इनमें से एक तो कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र राकेश हैं और दूसरे बसपा विधायक दल के नेता हरीदास हैं।

विज्ञापन


पढ़ें, बीजेपी में बवाल, टिकट फिक्स का आरोप
विज्ञापन


बसपा ने विधानसभा अध्यक्ष से भी कह दिया है कि इन दो विधायकों का पार्टी से कोई संबंध नही हैं। बसपा फिलहाल कांग्रेस को दिए गए समर्थन को जारी रखने की बात कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा पत्र
बसपा ने पार्टी से दोनों को निकाले जाने की सूचना का पत्र विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल को भी सौंप दिया है। स्पीकर ने इसकी पुष्टि की।

देखें,टैगोर की दुर्लभ पेंटिंग्स की एक झलक

बसपा के विधानसभा में कुल तीन सदस्य हैं और दो की पार्टी से निलंबित करने पर बसपा का एक मात्र सदस्य ही सदन में अब मौजूद रह पाएगा। हालांकि सुरेंद्र राकेश और हरिदास की विधानसभा सदस्यता पर फिलहाल कोई आंच न आने की बात भी की जा रही है।

लंबे समय से जारी थी बसपा में अंदरूनी कलह

two bsp mla removed from party

बसपा के बीच यह शीतयुद्ध लंबे समय से जारी था। कुछ दिन पहले ही बसपा विधायक दल के नेता और झबरेड़ा विधायक हरीदास ने टिकट बांटने में जमकर पैसे का खेल होने का आरोप लगाकर इस मामले को और अधिक उग्र बना दिया था।

पढ़ें, उत्तराखंड में भी भाग रहे कांग्रेसी दिग्गज

शुक्रवार को यह मामला पूरी तरह से गरमा गया। पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजभर, प्रदेश अध्यक्ष मेघराज जरावरे और बसपा के मंगलौर विधायक सरबत करीम अंसारी ने सीधे-सीधे सुरेंद्र राकेश और हरीदास को पार्टी से निलंबित करने का ऐलान किया।

पढ़ें,मंदिर के देवता हैं सोनिया-राहुल: हरीश रावत

जरावरे का आरोप था कि ये दोनों विधायक पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे। दोनो ही विधायक संगठन के लोगों का सहयोग करने के बजाय उनका उत्पीड़न कर रहे थे।

देखें,टैगोर की दुर्लभ पेंटिंग्स की एक झलक

इन शिकायतों को देखते हुए ही पार्टी सुप्रीमो ने दोनो विधायकों को निलंबित करने का फैसला किया।

कांग्रेस फिलहाल राहत में, पर बढ़ सकती है चिंता

two bsp mla removed from party

बसपा का यह अंदरूनी मामला कांग्रेस के लिए भी चिंता का सबब बन सकता है। बसपा सरकार में सहयोगी दल है। बसपा ने सुरेंद्र राकेश को पार्टी से निलंबित किया है और सुरेंद्र राकेश सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं।

पढ़ें, बीजेपी में बवाल, ‌ट‌िकट ‌‌‌फ‌िक्स का आरोप

मामला यहीं तक रहता है तो कांग्रेस को खास परेशानी नहीं होगी। फिलहाल दोनों की विधानसभा सदस्यता बनी रहेगी। वहीं बसपा भी फिलहाल यह नहीं कह रही है कि कांग्रेस से नाता तोड़ लिया गया है।

देखें,टैगोर की दुर्लभ पेंटिंग्स की एक झलक

बसपा प्रदेश अध्यक्ष मेघराज जरावरे के मुताबिक पार्टी का फिलहाल कोई इरादा नहीं है कि कांग्रेस से नाता तोड़ा जाए। पर जिस आधार पर इन दो विधायकों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है, अगर कांग्रेस वही तरीका अपनाती है तो बसपा को कांग्रेस से संबंध तोड़ने पर विचार करना पड़ सकता है।

बसपा खुद भी होगी प्रभावित

two bsp mla removed from party

दो विधायकों को बाहर का रास्ता दिखाने से बसपा खुद भी प्रभावित हो सकती है। इतना तय है कि बसपा का एकमात्र विधायक ही अब सदन में रह पाएगा।

पढ़ें, उत्तराखंड में भी भाग रहे कांग्रेसी दिग्गज

दूसरी ओर ठीक लोक सभा चुनाव से पहले अपने खेमे के कैबिनेट मंत्री को बाहर का रास्ता दिखाना बसपा को प्रभावित कर सकता है।

नहीं जाएगी सदस्यता
पार्टी से सुरेंद्र राकेश और हरीदास ने खुद ही नाता तोड़ा होता तो इनकी सदस्यता को जारी रखने के मामले में विचार किए जाने की जरूरत होती। यह कार्यवाही पार्टी के स्तर पर हुई है। लिहाजा इन सदस्यों की सदस्यता जारी रहेगी। हालांकि बसपा का मात्र एक ही विधायक सदन में रह जाएगा।
-गोविंद सिंह कुंजवाल, अध्यक्ष विधानसभा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed