फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two brothers killed in accident at kashipur

डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार दो भाइयों की मौत, हादसे के बाद चालक फरार

Sun, 24 Mar 2019 11:03 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, काशीपुर Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 24 Mar 2019 11:03 AM IST
विज्ञापन
Two brothers killed in accident at kashipur
हादसा - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

बाइक सवार दो भाइयों की उपखनिज लदे डंपर से हुई टक्कर में मौत हो गई। हादसे के बाद चालक भी डंपर से नियंत्रण खो बैठा और वाहन बेकाबू होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। डंपर में फंसकर परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


डंपर के केबिन को कटर से काटकर परिचालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी समेत पुलिस अधिकारियों ने मौके पर घटना के बाबत जानकारी ली। 
विज्ञापन


शनिवार रात को कोसी नदी के घाट नंबर एक से डंपर (यूके 06 सीए 2082) में उपखनिज लादकर छोई रोड स्थित स्टोन क्रशर ले जाया जा रहा था। सुल्तानपुर पट्टी में पिपलिया मोड़ पर सामने से आ रही बाइक (यूके 18 डी 5906) डंपर से टकरा गई। डंपर भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों लक्ष्मीपुर पट्टी मदर कॉलोनी निवासी इरफान उर्फ शानू (20) और उसके भाई इमरान उर्फ बाबू (18) की मौके पर ही मौत हो गई। डंपर का परिचालक ग्राम परमानंदपुर निवासी शाहरुख पुत्र नूर हसन केबिन में फंस गया।

हादसे के बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। आननफानन में डंपर के केबिन को कटर से काटकर परिचालक को बाहर निकालकर एंबुलेंस 108 से अस्पताल भेजा गया। वहीं हादसे के बाद डंपर चालक फरार हो गया।  मृतकों के पिता अब्दुल गफ्फार स्टेशन रोड स्थित एक लोहा व्यापारी के यहां काम करते हैं। 

मृतकों के बड़े भाई मो. इकबाल ने बताया कि दोनों भाई कबाड़ के काम से बाजपुर गए थे। वहां से लौटते समय बेकाबू डंपर चालक ने उनकी बाइक को रौंद दिया। दोनों अविवाहित थे। मृतक के परिवार में एक बड़ा भाई व एक अविवाहित बहन नरगिस (16) है। मृतकों की मां फिरदौस की छह माह पूर्व हार्टअटैक से मौत हो गई थी। दो जवान बेटों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed