फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two Brothers from jammu Join indian military after ima pop 2018

दादा और पिता के बाद अब दोनों भाईयों ने लिखी कामयाबी की इबारत, करेंगे सरहद पर निगहेबानी

Sun, 09 Dec 2018 09:38 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 09 Dec 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
Two Brothers from jammu Join indian military after ima pop 2018
उमेश शर्मा और दुषंत शर्मा
पहले दादा फिर पिता और अब दोनों भाई देश सेवा के लिए अग्रसर हो गए। जम्मू स्थित जसौर के रहने वाले दो भाइयों (उमेश शर्मा और दुषंत शर्मा) ने शनिवार को कामयाबी की नई इबारत लिखी।
विज्ञापन


दोनों भाइयों ने एक साथ सेना की वर्दी पहनी। दोनों भाइयों के सेना में अफसर बनने पर ऑनरेरी कैप्टन पिता वाईएन शर्मा ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खुशी मनाई।  ऑनरेरी कैप्टन पिता वाईएन शर्मा ने बताया कि बड़ा बेटा उमेश शर्मा और छोटा बेटा दुषंत शर्मा दोनों ही बचपन से सेना में जाना चाहते थे।
विज्ञापन


इसके लिए दोनों ने काफी मेहनत की। दादा परमानंद शर्मा भी नायब सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उमेश ने बताया कि परिवार के सभी सदस्यों ने काफी आत्मविश्वास बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसकी वजह से आज सेना में अफसर बनने का सपना पूरा हुआ। वहीं, सेना की वर्दी पहनने वाले दुषंत भी काफी खुश दिखाई दिए। दुषंत ने बताया कि बचपन का सपना आज पूरा हुआ।

वहीं, दोनों सैन्य अफसरों की मां बनीता शर्मा ने कहा कि आज उनकी जिंदगी का सबसे खास दिन है। दोनों बेटों को एक साथ अफसर बनता देख बहुत अच्छा लग रहा है। पति के बाद बेटों को वर्दी में देखकर बहुत खुशी हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed