फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   two brothers commit suicide in vikas nagar

दिल दहला देने वाली है इन दो भाईयों की कहानी, इस तरह से मौत को लगाया गले

Mon, 22 May 2017 07:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर Updated Mon, 22 May 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
two brothers commit suicide in vikas nagar

शन‌िवार को  दो सगे भाइयों ने आत्महत्या के इरादे से खुद को करंट लगा दिया। जिससे एक की मौत हो गई जबकि, दूसरा संयोग से बच गया। पुलिस को घटना स्थल से सुसाइड नोट भी मिला है।

विज्ञापन


जिसमें उन्होंने स्वेच्छा से दुनिया से जाने की बात लिखी है। पुलिस का कहना है कि दोनों भाई डिप्रेशन के शिकार थे। जिससे उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विजय(65) और अजय(58) दोनों पुत्र स्व. राजपाल सिंह निवासी पश्चिमीवाला गांव में ही एक किराए के कमरे में रह रहे थे।

बीती रात को दोनों भाइयों ने कुत्ते को बांधने वाली चार से पांच चेनों को आपस में जोड़ कर रस्सी बना ली। जिसका एक-एक सिरा दोनों भाइयों ने अपने गले में डाल लिया जबकि, दूसरे सिरे को बांस के डंडे के सहारे घर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तार से छुआ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों भाई थे कुंवारे

two brothers commit suicide in vikas nagar

जिससे दोनों को करंट लग गया। करंट लगने से अजय की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, विजय झटका लगने से दूर जा गिरा। शनिवार की सुबह किसी ने 100 नंबर पर इसकी जानकारी पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने अजय के शव को कब्जे में ले लिया जबकि, विजय को सीएचसी विकासनगर में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

प्रभारी कोतवाल बलदेव सिंह ने बताया कि दोनों के पिता राजपाल सिंह पटवारी थे और अच्छी खासी जमीन और संपत्ति छोड़कर गए थे। दोनों भाइयों की शादी नहीं हुई थी।

​ धीरे-धीरे सारी प्रापर्टी बेचकर दोनों भाई अपनी मां के साथ पश्चिमवाला हरिजन बस्ती में ही किराए पर रहने लगे थे। कुछ साल पहले इनकी मां की भी मौत हो गई। इसके बाद से दोनों तनाव में थे। गुजर बसर के लिए अजय कुमार लांघा रोड की एक केमिकल फैक्ट्री में काम करता था।          

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed