फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   two brother made huge statue from paper pulp

दो सगे भाइयों ने लुगदी से बनाया कुछ ऐसा कि रच दिया इतिहास 

Sat, 02 Jun 2018 06:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Sat, 02 Jun 2018 06:13 PM IST
विज्ञापन
two brother made huge statue from paper pulp
big statue from paper pulp

अल्मोड़ा के तल्ला जोशी खोला निवासी दो सगे भाइयों युवराज जोशी और यथार्थ जोशी ने पेपर मैशे (लुगदी) से 33 दिन में कुछ ऐसा बना दिया, जिससे उनका नाम इतिहास में दर्ज हो गया।

विज्ञापन


दोनों भाइयों ने महात्मा गांधी, सरदार बल्लभ भाई पटेल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की 4.2 मीटर ऊंची प्रतिमाएं बनाकर इतिहास रच दिया है। छात्रों ने मैक्सिको में लुगदी से बनी विशाल प्रतिमाओं का रिकॉर्ड तोड़ने का दावा किया है।
विज्ञापन


ग्राफिक एरा देहरादून से बीटेक कर रहे दोनों भाइयों ने इसके लिए 750 किलो रद्दी कागज और 85 लीटर गोंद का इस्तेमाल किया।

इस उपलिब्ध के लिए मिलेगा 51 हजार रुपये का पुरस्कार

two brother made huge statue from paper pulp
ग्राफिक एरा ने दोनों भाइयों को उनकी इस उपलिब्ध के लिए 51 हजार रुपये के पुरस्कार देने की घोषणा की है। इसके अलावा संस्थान दोनों को एमटेक और पीएचडी मुफ्त में कराएगा। इन प्रतिमाओं का लोकार्पण बृहस्पतिवार को देहरादून स्थित ग्राफिक एरा संस्थान में अपर सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी ने किया। कार्यक्रम में अल्मोड़ा से छात्रों के माता-पिता को भी आमंत्रित किया गया था।

तल्ला जोशी खोला निवासी रजनीकांत जोशी और चंपा जोशी ने बताया कि उनके दोनों बेटों युवराज और यथार्थ ने 33 दिनों में उक्त प्रतिमाएं बनाई हैं। उन्होंने दावा किया कि इससे पहले मैक्सिको में लुगदी से विशाल प्रतिमाएं बनाई गई थीं, लेकिन दोनों छात्रों ने मैक्सिको के पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। 

रजनीकांत जोशी ने बताया कि बच्चों की उपलब्धि पर ग्राफिक एरा ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. कमल घनशाला ने दोनों छात्रों को 51 हजार रुपये नगद पुरस्कार के साथ ही एमटेक और पीएचडी स्पांसर करने की घोषणा की है। छात्रों की उपलब्धि पर पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी आदि लोगों ने खुशी जताई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed