देहरादून: पेड़ से टकराई बेकाबू कार, दो छात्रों की दर्दनाक मौत, दो की हालत गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांडूवाला में शुक्रवार रात बेकाबू हुई कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार डीबीआईटी के दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि उनके दो अन्य साथी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। पुलिस की माने तो ओवर स्पीड पर होने के कारण हादसा हुआ है। दुर्घटना में कार के बुरी तरह परखच्चे उड़ गए।
सहसपुर थाना क्षेत्र के तिलवाडी निवासी राहुल नेगी (23) अपने तीन साथियों के साथ शुक्रवार रात प्रेमनगर से कार द्वारा मांडूवाला की तरफ जा रहा था। बाला सुंदरी मंदिर के पास अचानक कार बेकाबू हुई और सीधे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में कार सवार चारों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर प्रेमनगर पुलिस और 108 मौके पर पहुंच गई। कार में फंसे घायलाें को प्रेमनगर अस्पताल लाया गया, जहां पर राहुल नेगी और अंशु आनंद को मृत घोषित कर दिया गया।
जबकि नाजुक हालत में शुभम अरोरा और ऋषम निवासी आवास विकास कालोनी प्रतापगढ़ को सिनर्जी अस्पताल में भेजा गया है। एसओ मुकेश त्यागी ने बताया कि मृतक राहुल नेगी और अंशु आनंद के अलावा दोनों घायल युवक डीबीआईटी के छात्र बताए गए हैं। कालेज प्रशासन से बात कर परिजनाें को हादसे की जानकारी दे दी गई है।