फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   two boy arrested with fake certificate

सेना में भर्ती होने की चाह ने इन्हें पहुंचाया जेल

Mon, 02 Dec 2013 12:56 PM IST
अमर उजाला, विकासनगर
अमर उजाला, विकासनगर Updated Mon, 02 Dec 2013 12:56 PM IST
विज्ञापन
two boy arrested with fake certificate

बाइसवें सैनिक संस्थान चकराता में फर्जी प्रमाण पत्र के जरिए भर्ती होने का प्रयास कर रहे दो तिब्बती युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पढ़ें, अगवा शुभम के साथ 21 को ही हो गई थी अनहोनी
विज्ञापन


युवकों के खिलाफ फॉरेन एक्ट, धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार एक माह से चकराता में सेना की भर्ती चल रही है।

अधिकारियों को दिखाया फर्जी प्रमाणपत्र
इस दौरान तिब्बत निवासी थिले गेस्टो और करमा ने भर्ती के लिए सेना के अधिकारियों के समक्ष इंडियन रजिस्ट्रेशन सर्टीफिकेट ऑफ तिब्बत का प्रमाणपत्र प्रस्तुत किया। इसमें उन्होंने अपनी जाति राजपूत और पढ़ाई मसूरी में दर्शायी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच जब सेना के अधिकारियों ने उनके प्रमाणपत्र का सत्यापन एलआईयू से कराया तो पता चला की उन्हें ऐसा कोई सर्टीफिकेट जारी नहीं हुआ है।

पढ़ें, जॉन अब्राहम को देखा और कर दिया आविष्कार

सीनियर सिक्योरिटी ऑफिसर सतवंत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468 और 14 (ख) फारेन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

उपनिरीक्षक चक्रधर शास्त्री ने बताया कि आरोपियों को सोमवार में कोर्ट में पेश किया जाएगा। नियमानुसार 1959 के बाद भारत में जन्मे तिब्बती युवकों को ही सेना में भर्ती किए जाने का प्राविधान है। इन आरोपियों ने भर्ती के दौरान इंडियन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट ऑफ तिब्बत का फर्जी प्रमाणपत्र प्रस्तुत किया था।

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed