{"_id":"59416ec34f1c1b13078b45eb","slug":"two-bharatiya-janata-party-leader-in-touch-with-gangster-sunil-rathi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस कुख्यात गैंगस्टर के बेहद खास हैं BJP के दो नेता, और भी कईं राज आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस कुख्यात गैंगस्टर के बेहद खास हैं BJP के दो नेता, और भी कईं राज आए सामने
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Wed, 14 Jun 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के एक कुख्यात गैंगस्टर के राज धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। हालिया प्रकरण में दो बीजेपी नेताओं का नाम इस कुख्यात गैंगस्टर के साथ सामने आया है। बताया जा रहा है कि ये दोनों नेता उसके बेहद खास हैं और उसकी हर मुश्किल में मदद करते हैं।
विज्ञापन
सामने आया है कि शहर के दो भाजपा नेता भी कुख्यात गैंगस्टर सुनील राठी के करीबी हैं। ये नेता विवादित भूमि के प्रकरण राठी की मदद से सुलझाते हैं। इन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान राठी की मां को भी मदद पहुंचाई थी। ये जानकारी स्थानीय पुलिस तक पहुंची है।
विज्ञापन
हरिद्वार में कुख्यात सुनील राठी की जड़े काफी गहरी है। अब एक नई बात भी निकलकर सामने आ रही है। राठी के संपर्क में हरिद्वार के भाजपा के दो नेता भी हैं। ये नेता ठीक ठाक वजूद रखते हैं और आर्थिक रूप से भी बेहद संपन्न हैं।
विज्ञापन
राठी की मां की मदद भी की
बताते है कि राठी की मां राजबाला जब वेस्ट यूपी की छपरौली विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरी थी तब इन नेताओं ने राठी की मां के चुनाव में मदद भी की थी।
यही नहीं ये हरिद्वार में कई विवादित भूमि के प्रकरण भी राठी की मदद से सुलझा चुके हैं और भारी भरकम रकम राठी को भी अदा की गई है। हालांकि अब तक इन भाजपा नेताओं की करीबी के बारे में हरिद्वार पुलिस नहीं जानती थी लेकिन अब इनकी भी पोल लगभग खुल गई है।
पुलिस की निगाहें अब इन भाजपा नेताओं पर भी आकर ठहरी है। चूंकि इन नेताओं का रसूख है लिहाजा पुलिस भी बिना ठोस साक्ष्य के गिरेबां पर हाथ डालने से बच रही है।