{"_id":"5f7631f28ebc3e9b8a159be2","slug":"two-arrested-with-smack-and-200-grams-of-poppy-vikas-nagar-news-drn357785923","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह ग्राम स्मैक, 200 ग्राम अफीम के साथ दो पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह ग्राम स्मैक, 200 ग्राम अफीम के साथ दो पकड़े
विज्ञापन
विकासनगर। पुलिस ने नशाखोरी पर अंकुश लगाने के लिए ‘ऑपरेशन सत्य’ की शुरुआत की है। एक अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक पूरे जिले में यह ऑपरेशन चलाया जाएगा। इसके तहत बृहस्पतिवार को कोतवाली विकासनगर की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में छह ग्राम स्मैक और 200 ग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही नशा तस्करी में इस्तेमाल एक कार को भी सीज कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार डाकपत्थर चौकी पुलिस बृहस्पतिवार को चौकी प्रभारी कुंदनराम के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चला रही थी। बस स्टैंड के पास पुलिस को एक संदिग्ध नजर आया। पुलिस ने उसे रोका और उसकी तलाशी ली तो उसके पास से छह ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान कौसर पुत्र सलीम निवासी जीवनगढ़ थाना विकासनगर के रूप में हुई। आरोपी के पास से इलेक्ट्रिक तराजू भी बरामद हुई है।
वहीं, दूसरे मामले में कुल्हाल चौकी पुलिस ने चौकी गेट कुल्हाल के पास एक कार से 200 ग्राम संदिग्ध पदार्थ बरामद किया। नारकोटिक पदार्थ होने की आशंका पर एनसीबी की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने डीडी किट की मदद से पदार्थ की जांच की तो वह अफीम निकली, जिस पर पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान समरेज पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी देवीनगर पौंटा साहिब हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई।