फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two and a half thousand birds of 40 species took shelter in Asan.

Dehradun News: 40 प्रजाति के ढाई हजार पक्षियों ने आसन में ली शरण

Sun, 10 Nov 2024 02:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Two and a half thousand birds of 40 species took shelter in Asan.
आसन रामसर साइट में अभी तक चालीस प्रजातियों के ढाई हजार से अधिक पक्षी प्रवास के लिए पहुंच चुके हैं। उधर, लगातार बढ़ रही पक्षियों की संख्या को देखते हुए वन विभाग भी पूरी तरह मुस्तैद है। वन विभाग के बड़े अधिकारियों ने रामसर साइट पहुंचकर पक्षी अवलोकन करने के साथ व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
विज्ञापन


प्रवासी पक्षियों के लिए प्रसिद्ध आसन रामसर साइट में पक्षियों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। अभी तक 40 प्रजातियों के ढाई हजार से अधिक संख्या में पक्षी रामसर साइट को अपना आशियाना बना चुके हैं। उधर, पक्षियों की सुरक्षा व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर वन विभाग भी निरंतर नजर बनाए हुए है। इसी क्रम में सीएफ कहकशां नसीम ने शनिवार को आसन पहुंचकर पक्षियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का मौका मुआयना किया। इसके अलावा उन्होंने रामसर साइट के अलग-अलग किनारों से पक्षियों का अवलोकन भी किया। इस दौरान चकराता के डीएफओ अभिमन्यु सिंह, रामपुर मंडी के वन क्षेत्राधिकारी अनिल भट्ट, वन दरोगा प्रदीप सक्सैना समेत वन अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed