फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two and a half months after the order, the second gynecologist took charge

Dehradun News: आदेश के ढाई माह बाद दूसरी महिला रोग विशेषज्ञ ने संभाला कार्यभार

Thu, 17 Oct 2024 05:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
Two and a half months after the order, the second gynecologist took charge
आदेश के करीब ढाई माह बीतने के बाद आखिरकार दूसरी स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ने उप जिला अस्पताल विकासनगर में कार्यभार संभाल लिया है। अमर उजाला ने 12 अगस्त के अंक में उप जिला अस्पताल में पहली बार स्त्री व प्रसूति रोग के दो विशेषज्ञ शीर्षक से खबर प्रकाशित कर यह जानकारी दी थी। वहीं, नियुक्ति के बाद भी विशेषज्ञ के कार्यभार न संभालने की खबर भी अमर उजाला लगातार प्रकाशित कर रहा था।
विज्ञापन

उप जिला अस्पताल विकासनगर की दैनिक ओपीडी 500 से 550 के बीच है। यहां रोजाना करीब 70 से 80 मरीजों की ओपीडी स्त्री एवं प्रसूति रोग की रहती है। सोमवार और सार्वजनिक अवकाश के अगले दिन तो मरीजों की संख्या 200 तक भी पहुंच जाती है। वर्ष 2020 में अस्पताल का उच्चीकरण हुआ था। उसके बाद यहां स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ के दो पद हो गए थे। लेकिन, एक ही पद पर तैनाती हो पाई। एकमात्र स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता शर्मा ही अब तक अस्पताल में सेवाएं दे रही थीं। पूरे जौनसार बावर और पछवादून के सरकारी अस्पतालों में केवल विकासनगर में ही स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ हैं। ओपीडी अधिक होने से विशेषज्ञ को मरीजों को देखने में परेशानी होती है। मरीजों को भी उपचार मिलने में समय लगता है। बीते अगस्त माह में एक और स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. खुशबू पुजारी की नियुक्ति हुई थी, लेकिन जिला अस्पताल उत्तरकाशी से विशेषज्ञ को रिलीव नहीं किया जा रहा था। अमर उजाला लगातार विशेषज्ञ के रिलीव न होने की खबर प्रकाशित रहा था। सीएमओ और सीएमएस भी विभागीय स्तर पर पत्राचार कर रहे थे। लगातार चल रहे प्रयासों के बीच विशेषज्ञ ने अस्पताल में कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
विज्ञापन


उप जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. विजय सिंह ने बताया कि स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ने अस्पताल में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वह उत्तरकाशी से अपना सामान सरकारी आवास में शिफ्ट कर रही हैं। पहले से तैनात विशेषज्ञ भी जल्द ही छुट्टी से लौट आएंगी। उसके बाद अस्पताल में स्त्री एवं प्रसूति रोग चिकित्सा की ओपीडी में दो विशेषज्ञ उपलब्ध होंगे। निश्चित रूप से इसका लाभ मरीजों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed