{"_id":"6060d2978ebc3e8ceb0edf7c","slug":"two-accused-who-took-loan-by-fraudulent-arrest-city-news-drn375045920","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जीवाड़ा कर बैंक से 97 लाख का लोन लेने वाले दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जीवाड़ा कर बैंक से 97 लाख का लोन लेने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
फर्जी दस्तावेजों के आधार पर आईडीबीआई बैंक से 97 लाख रुपये का लोन लेकर धोखाधड़ी करने के दो आरोपियों को नेहरू कॉलोनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस के मुताबिक बीते साल 15 नवंबर को प्रशांत आनंद सहायक महाप्रबंधक आईडीबीआई बैंक शाखा धर्मपुर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत के मुताबिक कृष्ण कुमार अग्रवाल, परविंदर सैनी, अर्जुन, बिट्टू कुमार और सुमित कुमार ने फर्जी दस्तावेद के जरिए जमीन के नाम पर लोन लिया। आरोपियों ने मिलकर जालसाजी करते हुए वास्तविक स्वामी की पहचान छिपाकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और जमीन की रजिस्ट्री कराई। इसके बाद फर्जी बैंक खाता खोल के बैंक के 97 लाख रुपये हड़प लिए।
शिकायत के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई। आरोपी अर्जुन और बिट्टू कुमार दोंनों निवासी निवासी बिंदुखाता थाना झबरेड़ा हरिद्वार गिरफ्तार किया गया।