फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two accused of Mehunwala shootout arrested

मेहूवाला गोलीकांड के दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 18 Nov 2022 07:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Two accused of Mehunwala shootout arrested
पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के मेहूंवाला में अंधाधुंध गोली चलाकर हत्या करने के प्रयास के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक अवैध पिस्टल और घटना में प्रयुक्त कार को भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन

पटेलनगर कोतवाली इंस्पेक्टर सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि 14 नवंबर को मेहूंवाला के अमन कार बाजार के सामने अनुज व उसके साथी पर कुछ लोगों ने फायर कर हत्या करने का प्रयास किया। इस संबंध में अनुज ने अभिषेक कुमार उर्फ शैंकी चौधरी व प्रशांत आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया। टीम ने पीड़ित से पूछताछ के साथ ही घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने आरोपी अभिषेक कुमार उर्फ शैंकी चौधरी निवासी ग्राम झबीरन थाना नक्कुड़ जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश और प्रशांत निवासी ग्राम पुठ्ठा थाना हीमपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश को बृहस्पतिवार को चंद्रबनी रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed