फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two accused arrested in land fraud case

Dehradun News: जमीन धोखाधड़ी में दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 16 Sep 2026 01:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in land fraud case
जमीन धोखाधड़ी के मामले में बसंत विहार थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसओ अमित शर्मा ने बताया कि वसुंधरा एनक्लेव निवासी सचिन चंद ने सत्यम पुंडीर के खिलाफ उनके मृत पिता नाम पर जाली दस्तावेज तैयार किए थे। इसके बाद इस जमीन पर कब्जा भी ले लिया था। मामले में गत 30 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। विवेचना के दौरान एससी/एसटी एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गईं। इस मामले की विवेचना सीओ सहसपुर अनुज कुमार को सौंपी गई। जांच में त्यागी रोड निवासी दिलीप कुमार गुप्ता और महारानी बाग निवासी कर्म दास की मुख्य आरोपी सत्यम पुंडीर के साथ मिलकर धोखाधड़ी में संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने दोनों को सोमवार को उनके घर से गिरफ्तार किया। दोनों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed