फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   two accidents in garhwal uttarakhand

दर्दनाक हादसे: पहाड़ी से गिरकर बुजुर्ग की मौत, भागीरथी में बहा किशोर

Mon, 03 Jul 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर 
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर  Updated Mon, 03 Jul 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
two accidents in garhwal uttarakhand

चमोली बाजार के समीप बदरीनाथ हाईवे पर पहाड़ी से गिरकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी) में पैर फिसलने से पांच वर्ष का एक बालक भागीरथी में बह गया। उसे ढूंढने से लिए नदी में उतरी रेस्क्यू टीम को बालक तो नहीं मिला,  लेकिन वहां एक अज्ञात महिला का शव जरूर बरामद हुआ। 

विज्ञापन


सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक भेड़ पालक ने चमोली में अलकनंदा नदी के तट पर किसी के घायल अवस्था में होने की सूचना दी। सूचना पर कोतवाली चमोली पुलिस  मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस ने 108 से घुड़साल गांव निवासी घायल वीरेंद्र सिंह पंवार (55) को जिला  चिकित्सालय भेजा, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बार उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल से मिले मोबाइल फोन ने वीरेंद्र के परिजनों को सूचित किया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार का कहना है वीरेंद्र के चेहरे और शरीर पर लगी चोटों से लग रहा है कि वह ऊपर से गिरे होंगे।

म‌िला अज्ञात मह‌िला का शव

two accidents in garhwal uttarakhand

मंगलवार को जिला चिकित्सालय में उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उधर, चिन्यालीसौड़ में धरासू पुल के निकट स्कूल से घर लौट रहा शंकर (5) पुत्र राकेश थापा पैर फिसलने से भागीरथी में बह गया।

स्कूल से घर लौटते वक्त यह हादसा हुआ। वह प्राथमिक विद्यालय थान बड़ेती में पढ़ता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह सड़क पर खेलते-खेलते घर जा रहा था, तभी उसका पैर फिसला और सीधे भागीरथी में जा गिरा।

स्थानीय लोगों की सूचना पर धरासू पुलिस और चिन्यालीसौड़ आपदा प्रबंधन की टीम ने नदी में बच्चे को काफी ढूंढा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। बच्चे को ढूंढने के लिए जिस जगह पर नदी के किनारे पुलिस उतरी वहां एक अज्ञात महिला का शव जरूर बरामद हुआ है, जो कई दिन लग रहा है। एसएचओ धरासू रविंद्र कुमार यादव ने बताया कि एसडीआरएफ के जवानों को बुलाकर नदी में बच्चे को ढूंढने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed