{"_id":"5d6cee928ebc3e939e46eade","slug":"two-accident-in-kaladhungi-marg-at-haldwani-one-dead-14-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानीः कालाढूंगी मार्ग पर हुए अलग-अलग हादसों में एक की मौत और 14 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानीः कालाढूंगी मार्ग पर हुए अलग-अलग हादसों में एक की मौत और 14 लोग घायल
Mon, 02 Sep 2019 03:57 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 02 Sep 2019 03:57 PM IST
विज्ञापन
हादसे में घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी के कालाढूंगी मार्ग पर हुए अलग-अलग हादसों में एक बाइक सवार की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। वहीं दूसरे हादसे में 12 लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
कालाढूंगी-बाजपुर मार्ग में गड़प्पू के पाय बाइक जंगली जानवर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की हुई मौके पर मौत हो गई और दो गंभीर घायल हो गए। तीनों बाइक सवार रामपुर उप्र. के निवासी हैं। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
वहीं कालाढूंगी नैनीताल मार्ग पर एक टैंपो ट्रैवल्स खाई में गिर गया। नैनीताल से 15 किमी. की दूरी पर स्थित मंगोली में पर्यटकों से भरा टैंपो ट्रैवलर खाई में गिर गया। जिसमें 12 लोग घायल हो गए हैं। तीन लोगों को इलाज के लिए नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल लाया गया है। अन्य घायलों को कालाढूंगी और हल्द्वानी के अस्पतालों में भेजा गया है।
विज्ञापन
बाइक दुर्घटना में युवक की मौत
पिथौरागढ़ चंडाक रोड में बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। पुलिस नियंत्रण की सूचना अनुसार चंडाक के समीप रविवार लगभग रात नौ बजे एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें विवेकानंद कॉलोनी निवासी लक्षित पांडेय (22 साल) की मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। जबकि घायल युवक का जिला अस्पताल में उपचार किया गया।
कार खाई में गिरी, दो की मौत
रविवार को देवप्रयाग-हिंडोलाखाल-टिहरी मोटर मार्ग पर महड़ गांव के समीप एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। जिनकी शिनाख्त विक्रम सिंह पुत्र फतेह सिंह 58 वर्षीय निवासी पट्टी पालकोट, रानाकोट गांव व कमल सिंह पुत्र भागचंद सिह 52 वर्षीय के रूप में हुई है। दोनों का पोस्टमार्टम किए जाने के बाद शव परिजनों को सौपे जाएगें। दुर्घटना में घायल कार चालक को बेस अस्पताल श्रीनगर भेजा गया है। कार में अभी तीन लोगों के ही सवार होने की बात सामने आई है।