फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   twin newborn baby found in dehradun

देहरादून: दो जुड़वा बच्चों को IT पार्क के गेट के पास फेंक गए बेरहम, मजदूरों ने देखा तो पसीजा दिल

Mon, 21 May 2018 09:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 21 May 2018 09:50 AM IST
विज्ञापन
twin newborn baby found in dehradun
demo pic - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में आईटी पार्क के गेट दो के पास जुड़वा नवजात पड़े मिले। कुछ मजदूरों ने उनके रोने की आवाज सुनी तो इस बात की जानकारी मिली। दोनों बच्चों की हालत स्टेबल है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रविवार को शाम करीब साढ़े छह बजे मजदूरों ने बच्चों के रोने की आवाज सुनी तो देखा कि आईटी पार्क के गेट दो के पास जुड़वा बच्चे पड़े हुए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने भाजपा नेता वीर सिंह चौहान को दी।
विज्ञापन


चौहान ने 108 को सूचना दी। जिसके बाद इन जुड़वा नवजातों को दून महिला अस्पताल ले जाया गया।

दून महिला अस्पताल के एनआईसीयू वार्ड में भर्ती हैं जुड़वा

twin newborn baby found in dehradun
baby
राजुपर थाना क्षेत्र के आईटी पार्क में दो नवजात के मिलने से हड़कंप मच गया। जुड़वा नवजातों को दून महिला अस्पताल के एनआईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है।

डॉ. संजीव कुमार झा ने बताया कि दोनों बच्चों की हालत स्टेबल है। इब बच्चों के पास ताजी नाल भी पड़ी मिली। ऐसा लग रहा है जैसा इनका जन्म आज ही हुआ है। आईटी पार्क गेट के पास नवजातों को रविवार की सुबह 10-11 बजे के बीच फेंका गया है।

जुड़वा नवजातों में एक लड़की और एक लड़का है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आस-पास के सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed