फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Twin brothers in grip of current, died during treatment

जुड़वा भाइयों की मौत: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलसे छह साल के मासूम, घर की छत पर खेलने के दौरान हुआ था हादसा

Fri, 27 May 2022 03:22 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 27 May 2022 03:22 PM IST
सार

नंदन इनक्लेव निवासी शेर सिंह के छह वर्षीय जुड़वां बच्चे रोहित और मोहित बीती मंगलवार को सुबह घर की छत पर खेल रहे थे, जबकि मां घरेलू कामकाज में व्यस्त थीं। बारिश से छत गीली होने से दोनों बच्चे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए, जिससे दोनों झुलस गए। एक बच्चे का पैर करंट से फट गया।

विज्ञापन
Twin brothers in grip of current, died during treatment
घर की छत से गुजरती हाईटेंशन लाइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करंट की चपेट में आये मासूम जुड़वा भाइयों की इलाज के दौरान मौत हो गई। झुलसने के बाद उनका महंत अस्पताल में इलाज चल रहा था। शुक्रवार को दोनों ने दम तोड़ दिया। प्रेमनगर क्षेत्र के बनियावाला स्थिति नंदन इनक्लेव में घर की छत पर खेल रहे छह वर्षीय जुड़वां भाई हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए थे।

विज्ञापन


दोनों के परिजन प्रेमनगर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने इलाज की व्यवस्था न होने का हवाला देते हुए कोरोनेशन रेफर कर दिया। परिजन कोरोनेेशन अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने बर्न वार्ड और आईसीयू में बेड न होने की बात कह कैलाश हॉस्पिटल में रेफर कर दिया। कैलाश हॉस्पिटल से दोनों को श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल रेफर किया गया। पहले एक की हालत गंभीर बताई गई।

विज्ञापन


नंदन इनक्लेव निवासी शेर सिंह के छह वर्षीय जुड़वां बच्चे रोहित और मोहित बीती मंगलवार को सुबह घर की छत पर खेल रहे थे, जबकि मां घरेलू कामकाज में व्यस्त थीं। बारिश से छत गीली होने से दोनों बच्चे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए, जिससे दोनों झुलस गए। एक बच्चे का पैर करंट से फट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर मच गई थी अफरातफरी

हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। मौके पर जमा मोहल्ले वालों के साथ परिजन दोनों बच्चों को प्रेमनगर अस्पताल लाए, लेकिन डॉक्टरों ने इलाज की कोई व्यवस्था न होने का हवाला देते हुए कोरोनेशन रेफर कर दिया।
अस्पताल से एंबुलेंस मुहैया न कराने से परिजन निजी गाड़ियों से कोरोनेशन अस्पताल पहुंचे। यहां भी डॉक्टरों ने बर्न वार्ड और आईसीयू में बेड न होने का हवाला देते हुए कैलाश अस्पताल ले जाने को कहा।

परिजन बच्चों को लेकर कैलाश अस्पताल लेकर पहुंचे, तो वहां भी डॉक्टरों ने बेड न होने की बात कह श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल ले जाने को कहा। अस्पतालों के चक्कर काटने के बाद परिजन श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल बच्चों को लेकर पहुंचे, जहां पर दोनों ने इलाज के दौरान शुक्रवार को दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें...नशेड़ी चालक की मस्ती: मालिक की बोलेरो लेकर निकला, नाकेबंदी के बावजूद पुलिस को देता रहा चकमा, फिर खुद सामने आया तो खुला मामला

जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले हादसा
करंट से झुलसे दोनों बच्चों रोहित और मोहित का बुधवार (24 मई) को जन्मदिन है। जन्मदिन को लेकर न सिर्फ बच्चे उत्साहित थे, बल्कि परिवार में भी जन्मदिन को लेकर तैयारियां चल रही थी, लेकिन जन्मदिन मनाने से पहले ही हादसा हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed