फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   drunk driver came out with owner Bolero, kept dodging the police

नशेड़ी चालक की मस्ती: मालिक की बोलेरो लेकर निकला, नाकेबंदी के बावजूद पुलिस को देता रहा चकमा, फिर खुद सामने आया तो खुला मामला

Fri, 27 May 2022 10:51 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 27 May 2022 10:51 AM IST
सार

एक व्यक्ति ने कंट्रोल रूम को सूचना दी कि एक बोलेरो में कुछ युवक एक युवती को बैठाकर उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने चारों ओर नाकेबंदी का मैसेज भेजा। घंटाघर, प्रिंस चौक, सहारनपुर चौक आदि चौराहों पर बैरिकेडिंग कर दी गई, लेकिन चालक भी चालाक था।

विज्ञापन
drunk driver came out with owner Bolero, kept dodging the police
uttarakhand police - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

शराब के नशे में मालिक की बोलेरो लेकर निकले चालक ने बुधवार रात पुलिस को खूब छकाया। कंट्रोल रूम के मैसेज पर पुलिस ने चुस्त रहने का दावा किया, लेकिन इस चुस्ती पर नशेड़ी चालक की मस्ती हावी रही। चौक-चौराहों पर नाकेबंदी थी, लेकिन तीन घंटे तक पुलिस उसे न तो गलियों में और न ही सड़कों पर पकड़ पाई। अंत में वह खुद ही मालिक के घर पहुंचा और बोलेरो खड़ी कर दी। बृहस्पतिवार को आरोपी चालक को पकड़कर उसका पुलिस एक्ट में चालान कर दिया गया।

विज्ञापन


दरअसल, बुधवार रात करीब 10 बजे नेशविला रोड क्षेत्र के एक व्यक्ति ने कंट्रोल रूम को सूचना दी कि एक बोलेरो में कुछ युवक एक युवती को बैठाकर उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने चारों ओर नाकेबंदी का मैसेज भेजा। घंटाघर, प्रिंस चौक, सहारनपुर चौक आदि चौराहों पर बैरिकेडिंग कर दी गई, लेकिन चालक भी चालाक था।

विज्ञापन

 

वह गलियों के रास्ते पहले कैंट क्षेत्र की सड़कों पर पहुंचा। आड़े-तिरछे गाड़ी चलाते हुए उसे सैकड़ों लोगों ने देखा, मगर पुलिस उसे नहीं पकड़ पाई। इसके बाद वह गलियों और सड़कों से होते हुए प्रिंस चौक से गुजरा। नाकेबंदी का दावा था, मगर यहां भी पुलिस इस गाड़ी को नहीं पकड़ पाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिसकर्मियों को घायल करने की कोशिश की अफवाह फैली

इस बीच बात फैली कि उसने कुछ पुलिसकर्मियों को घायल करने की कोशिश की, मगर पुलिस ने इससे इनकार किया। चालक वहां से भी तेजी से निकल गया। अब तक करीब दो घंटे से अधिक का समय हो चुका था। इस बीच पुलिस गाड़ी नंबर के आधार पर मालिक तक पहुंच चुकी थी।  मालिक एक फौजी है और आईएसबीटी के पास उसका घर है।

ये भी पढ़ें...Raid: नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र की मिली ऐसी हालत, गर्भ निरोधक-सेक्सवर्धक दवाओं सहित कई आपत्तिजनक सामग्री देख अफसरों के भी उड़े होश

जब तक उसने पुलिस से बात की, तब तक पता चला कि गाड़ी घर पहुंच गई है। हालांकि, चालक पुलिस के हाथ नहीं लग सका। पुलिस की तलाश अब भी जारी थी। अंत में बृहस्पतिवार को पुलिस चालक तक पहुंच गई। पता चला कि वह शराब के नशे में था और डर के मारे कार लेकर भाग गया था। युवती के कार में बैठने की बात गलत निकली। इंस्पेक्टर कोतवाली विद्याभूषण नेगी ने बताया कि चालक का मेडिकल कराकर पुलिस एक्ट में चालान कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed